Hot News

Dhanbad News: कुंभ से लौट रही कार ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक की मौत, चार घायल

Dhanbad News: गहिरा मोड़ एनएच-19 स्थित कोलकाता लेन पर हुई घटना. घटना के बाद कार पर सवार सभी यात्री गाड़ी छोड़ कर भागे.

Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गहिरा मोड़ स्थित एनएच 19 के कोलकाता लेन पर मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे कार के धक्के से यात्रियों से लदा टेंपो पलट गया. टेंपो के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गयी जबकि टेंपो में सवार स्त्री समेत चार यात्री घायल हो गये. चालक जितेंद्र राय (32) गोविंदपुर के कुम्हारडीह का रहने वाला था. घायलों में निरसा खटाल निवासी संजय यादव, उनकी पत्नी रूपकी देवी व पुत्र निरंजन यादव तथा फकीरडीह के अमीरुद्दीन शेख शामिल हैं. स्थानीय लोगों ने घायलों को टेंपो से निकाला और गोविंदपुर पुलिस को सूचना दी. गोविंदपुर इंस्पेक्टर रुस्तम अली, एसआइ मनीता कुमारी, सुरबाला भृंगराज आदि दलबल के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

कैसे हुई घटना

क्रेटा कार में सवार लोग कुंभ स्नान कर पश्चिम बंगाल लौट रहे थे. इसी दौरान गहिरा ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी. घटना के बाद कार पर सवार लोग गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस ने टेंपो चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. घायल संजय यादव, रुपकी देवी, निरंजन यादव तथा अमीरुद्दीन शेख का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. टेंपो (जेएच10एजी 8792) गोविंदपुर से सवारी लेकर निरसा जा रहा था. गहिरा मोड़ के पास कार (डब्ल्यू बी40 एजी0492 ) ने पीछे से टक्कर मार दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया. पुलिस के आश्वासन पर परिजन व लोग शांत हुए.

वैशाली का रहने वाला था चालक

मृत टेंपो चालक मूलत: बिहार के महनार, वैशाली का रहने वाला था. वह कुम्हारडीह में परिवार के साथ रहता था. घटना के बाद उसकी पत्नी निशु कुमारी, पुत्र विमान राय व पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है. पूर्व मुखिया मोबिन अंसारी, यादव महासभा के लालमुनि यादव, अरुण यादव, शेखर यादव, विश्वनाथ राय, कौशल यादव, रामव्रत यादव आदि थाना पहुंचे और थानेदार से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की. इंस्पेक्टर ने कहा कि नियमानुसार प्रशासनी सुविधाएं मृतक के परिवार को दी जायेगी. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: कुंभ से लौट रही कार ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक की मौत, चार घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top