Hot News

Dhanbad News: कॉलेज शिक्षकों की कमी ऑनलाइन कक्षाओं से करें पूरी

Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राम कुमार सिंह ने शिक्षकों की कमी से जूझ रहे कॉलेजों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया है. बुधवार को प्राचार्यों व विवि के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कॉलेजों में शिक्षकों की कमी और उससे हो रही समस्याओं की समीक्षा की. इस दौरान कुलपति ने सभी कॉलेजों से कहा कि यदि किसी कॉलेज में किसी विषय के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, तो वे अन्य कॉलेजों में कार्यरत नीड-बेस्ड शिक्षकों की सहायता से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करें. इससे संबंधित विषयों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा किया जा सकेगा और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी.

कॉलेजों का शीघ्र नैक मूल्यांकन कराने के निर्देश :

बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के समन्वयक डॉ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अपने अधीनस्थ कॉलेजों का जल्द से जल्द नैक मूल्यांकन कराने के लिए प्रयासरत है. इसके लिए कॉलेजों को आवश्यक शैक्षणिक और तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: कॉलेज शिक्षकों की कमी ऑनलाइन कक्षाओं से करें पूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top