Dhanbad News: हर दुकान के सामने उसका क्षेत्रफल और दर लिखा गया.
Dhanbad News:बैंकमोड़ स्थित दी डीएमसी मॉल को शनिवार से एक सप्ताह के लिए खोल दिया गया है. पहले दिन करीब 300 से अधिक इच्छुक व्यवसायियों ने मॉल का विजिट किया. धनबाद नगर निगम ने 21 मार्च तक आम लोगों को मॉल में मौजूद दुकानों को देखने का मौका दिया है. शनिवार को जब आम लोगों के लिए मॉल को खोला गया, इस मौके पर सिटी मैनेजर रजनीश प्रसाद और टैक्स कलेक्टर मनोज सिंह व राजू महतो मौजूद थे. ये हर विजिटर को मॉल में उपलब्ध दुकानों की विशेषता, क्षेत्रफल और दर की जानकारी दे रहे थे. पहले दिन ही धनबाद के हर क्षेत्र से ही व्यवसायी मॉल को देखने पहुंचे. सबसे अधिक राजेन्द्र मार्केट के व्यवसायी इसमें रुचि ले रहे हैं. हर दुकान के सामने उसके क्षेत्रफल का उल्लेख किया गया है.
नौ साल के लिए भाड़े पर दी जायेंगी दुकानें
ज्ञात हो कि दुकानों का आवंटन ऑनलाइन बिडिंग से होगा. नौ साल के लिए दुकानें दी जायेंगी. इसके बाद हर साल इसका नवीकरण किया जायेगा. 21 फरवरी के बाद ऑनलाइन बिडिंग प्रक्रिया शुरू होगी. अभी ग्राउंड फ्लोर की दुकानों का रेट सबसे अधिक रखा गया है. जबकि दूसरे फ्लोर पर मौजूद दुकानों की दर उससे कम और तीसरे फ्लोर पर मौजूद दुकानों का दर सबसे कम होगी. मार्केट कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर के हाइटेक पार्किंग की भी ऑनलाइन बीडिंग होगी. यहां पार्किंग की पेड व्यवस्था होगी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad News: खुला डीएमसी मॉल, पहले दिन 300 लोगों ने देखी दुकानें appeared first on Naya Vichar.

