Dhanbad News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद दिवंगत रामप्रसाद महतो के घर धनबाद जिला प्रशासन पहुंचा. उनके परिजनों को चावल, दाल, तेल और सब्जियां समेत अन्य सामग्री दी गयी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए मरांग बुरु से उनकी शांति के लिए प्रार्थना की है. मृतक का परिवार श्राद्ध कर पाने में सक्षम नहीं था. इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मदद का आदेश दिया.
.@dc_dhanbad कृपया मामले की जांच कर दिवंगत रामप्रसाद महतो जी के परिवार को राशन समेत हर जरूरी योजनाओं से जोड़कर मदद पहुंचाते हुए सूचित करें।
मरांग बुरु दिवंगत रामप्रसाद जी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकसंतप्त परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें। https://t.co/wOsIePWqB8— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 9, 2025
श्राद्ध करने में लाचार था परिवार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के रहनेवाले रामप्रसाद महतो के निधन की जानकारी मिली. सीएम को बताया गया कि दिवंगत रामप्रसाद महतो का परिवार काफी गरीब है. दशकर्म में लोगों को भोजन कराने के लिए भी घर में अन्न एवं अन्य जरूरी सामग्री नहीं है. मृतक का परिवार इसके लिए सक्षम नहीं है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने धनबाद की उपायुक्त को दशकर्म के लिए सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने और आश्रितों को प्रशासन की योजनाओं से जोड़ने का आदेश दिया.
ये भी पढ़ें: Dream 11: झारखंड के एक ड्राइवर की रातोंरात चमक उठी थी किस्मत, 49 रुपए से बन गया था करोड़पति
ये भी पढ़ें: झारखंड में कुछ ही देर में बदलनेवाला है मौसम, बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट
ये भी पढ़ें: अग्निवीर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, ये है लास्ट डेट, सिर्फ ये उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
The post Dhanbad News: गरीबी ऐसी कि श्राद्ध भी नहीं कर पा रहा था परिवार, सीएम हेमंत सोरेन ने ली सुध, ऐसे पहुंची तत्काल मदद appeared first on Naya Vichar.

