Hot News

Dhanbad News: जगरनाथ कोक इंडस्ट्रीज बरवाअड्डा में छापेमारी

Dhanbad News: प्रतिनिधि, बरवाअड्डा. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के अजबडीह स्थित श्री जगरनाथ कोक इंडस्ट्रीज (हार्डकोक भट्ठा) में शुक्रवार की शाम जिला प्रशासन व खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की. 15 वाहनों से प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ हार्डकोक भट्ठा पहुंची. फिर भट्ठा का मुख्य गेट खुलवाया. इसके बाद जिला प्रशासन के पदाधिकारी व खनन विभाग की टीम ने हार्डकोक भट्ठे की घूम-घूमकर जांच की. इस दौरान कच्चा कोयला नहीं मिला. भट्ठा में जला हुआ कोयला का ढेर पड़ा हुआ था. इसके बाद पदाधिकारियों ने मैनेजर से कागजात की मांग की. मैनेजर द्वारा सौंपे गये कागजात लेकर पुलिस वापस लौट गयी. छापेमारी के संबंध में विभागीय अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार किया. भठ्ठा में कुछ भी गलत नहीं मिला : मैनेजर इस संबंध में श्री जगरनाथ कोक इंडस्ट्रीज के मैनेजर लालू कुमार महतो ने कहा कि विगत दो माह से हार्डकोक भट्ठा बंद पड़ा है. भट्ठा में पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है. जिला प्रशासन व खनन विभाग की टीम ने भट्ठा में छापेमारी की. कुछ गलत नहीं पाया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: जगरनाथ कोक इंडस्ट्रीज बरवाअड्डा में छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top