Hot News

Dhanbad News: देश ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सहेजकर रखा है : उप विकास आयुक्त

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर गुरुवार को समाहरणालय में उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने अधिकारियों व कर्मियों को निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी. उन्होंने मतदान के दौरान लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाये रखने, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि आजादी के 76 वर्ष बाद भी हमारे देश ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सहेज कर रखा है.

बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम सुरक्षित कराय

ें

वहीं उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा ने सभी मतदाताओं को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपने-अपने बूथ के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम सुरक्षित कराने की अपील की. मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी डीएन बंका, डीएमओ रितेश राज तिग्गा, डीएलएओ राम नारायण खालको, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, डीएसओ पंकज कुमार, एलआरडीसी मुकेश कुमार महतो, डीएसडब्ल्यूओ स्नेह कश्यप आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: देश ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सहेजकर रखा है : उप विकास आयुक्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top