Hot News

Dhanbad News: दो दिवसीय इमर्जिंग झारखंड कार्यक्रम का हुआ समापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के निदेशक आइएएस शशि प्रकाश झा रविवार को राजविलास रिजॉर्ट कौवाबांध में एल्यूर सोसाइटी, झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन व आइआइटी-आइएसएम के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय इमर्जिंग झारखंड कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे. इमर्जिंग झारखंड की संयोजक सह आइएसएम की प्रोफेसर शालिनी गौतम ने कहा कि कोल एवं क्रिटिकल मिनरल का पूरा उपयोग कर आत्मनिर्भर हिंदुस्तान बनाने की दिशा में काम किया जायेगा. तकनीक विकसित कर यहां के उद्योगपतियों और लघु उद्यमियों के सहयोग से उद्योगों का विकास किया जायेगा. नये उद्योग लगेंगे और झारखंड से मजदूरों का पलायन रोकने की दिशा में ठोस प्रयास होगा. इसमें आइआइटी आइएसएम का पूरा तकनीकी सहयोग रहेगा. एल्यूर सोसाइटी के अध्यक्ष देव जिंदल, झारखंड इंडस्ट्रीज और ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष अमितेश सहाय, महासचिव राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, पद्मश्री जमुना टुडू, आरएस मोर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ सरिता सिंह और क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की प्राचार्य शर्मिला सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, अशर्फी अस्पताल के निदेशक हरेंद्र सिंह व इमेजिका के डॉ मिहिर झा आदि ने भी अपने विचार रखे. मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा, कार्यक्रम के सह संयोजक आइआइटी-आइएसएम के प्रो डॉ अमृत आनंद, शंभूनाथ अग्रवाल, चेतन गोयनका, विमल तुलसियान, विशाल अग्रवाल, डीएन सिंह, एजाज अहमद, संदीप अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल समित दर्जनों उद्यमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: दो दिवसीय इमर्जिंग झारखंड कार्यक्रम का हुआ समापन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top