Hot News

Dhanbad News : धनबाद के 54 वें उपायुक्त के रूप में आदित्य रंजन ने संभाला पदभार

धनबाद के 54वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के रूप में आदित्य रंजन ने मंगलवार को पदभार संभाला. उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा से पदभार लिया. निवर्तमान उपायुक्त ने नये उपायुक्त को शुभकामनाएं दी.

बाद में मीडिया से बातचीत में उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक प्रशासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. जिले की जो भी समस्याएं सामने आयेंगी, उनका ईमानदारी के साथ समाधान करने का हर संभव प्रयास करेंगे. केंद्र व राज्य प्रशासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे, ताकि हर व्यक्ति को उन योजनाओं का लाभ मिल सके.

झरिया पुनर्वास में लायी जायेगी तेजी

झरिया पुनर्वास व विस्थापन के सवाल पर उपायुक्त ने कहा कि सामूहिक प्रयास से किसी भी समस्या का निदान किया जा सकता है. इस समस्या का भी समाधान सबके सहयोग से किया जायेगा. वहीं निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि धनबाद में उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा. प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस एवं जनता के सहयोग से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हुए. कार्यकाल के दौरान सबके सहयोग से धनबाद में कई काम किये.

उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक :

पदभार ग्रहण के बाद नये उपायुक्त श्री रंजन ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की. सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया. बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : धनबाद के 54 वें उपायुक्त के रूप में आदित्य रंजन ने संभाला पदभार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top