Hot News

Dhanbad News : धनबाद बना जेयूएसएनएल का नया जोन, अधिकारियों की हुई नियुक्ति

झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (जेयूएसएनएल) का नया जोन धनबाद को बनाया गया है. नये जोन के गठन के साथ जेयूएसएनएल, धनबाद जोन के महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, कार्यपालक अभियंता, सहायक कार्यपालक अभियंता समेत अन्य अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गयी है. धनबाद में अजीत कुमार को जेयूएसएनएल का महाप्रबंधक बनाया गया है. वहीं उप महाप्रबंधक के पद पर हरिराम स्वर्णकार की पोस्टिंग की गयी है. बता दें कि पूर्व में जेयूएसएनएल अंतर्गत पांच जोन क्रियाशील थे. इनमें रांची, हजारीबाग, दुमका, डालटनगंज व जमशेदपुर शामिल है. वर्तमान में तीन नये जोन का गठन किया गया है. इनमें धनबाद के अलावा देवघर व चाइबासा शामिल है. नये सभी जोन में अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गयी है.

जल्द दूर की जायेगी खराबी :

धनबाद में गेविंदपुर स्थित कांड्रा में ग्रिड संचालित है. इसके अलावा तीन नये ग्रिड निर्माण का कार्य जारी है. पूर्व में ग्रिड व सबस्टेशन में खराबी आने पर हजारीबाग से जेयूएसएनएल के अधिकारियों के आने का इंतजार किया जाता था. धनबाद में जोन बनने व अधिकारियों की पोस्टिंग होने से स्थिति बदली है. अब ग्रिड व सबस्टेशन में खराबी आने पर स्थानीय स्तर पर ही इसे दुरुस्त किया जा सकेगा. खराबी को दूर करने के लिए घंटों का समय नहीं लगेगा.

कोर्ट रोड में बना जेयूएसएनएल, धनबाद जोन का नया कार्यालय :

धनबाद जोन का नया कार्यालय कोर्ट रोड स्थित जेबीवीएनएल के धनबाद डिवीजन कार्यालय परिसर में बनाया गया है. वर्तमान में महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों का कार्यालय इसी परिसर में बनाया गया है. जेयूएसएनएल जोनल कार्यालय के लिए नये जगह की तलाश की जा रही है. आने वाले समय में जोनल कार्यालय दूसरी जगह शिफ्ट किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : धनबाद बना जेयूएसएनएल का नया जोन, अधिकारियों की हुई नियुक्ति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top