Hot News

Dhanbad News: नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता : आइजी

बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) सुनील भास्कर बुधवार को धनबाद पहुंचे. यहां एसएसपी प्रभात कुमार ने उनका स्वागत किया. वहीं समाहरणालय परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर किया गया. इसके बाद पुलिस मुख्यालय सभागार में आइजी सुनील भास्कर की अध्यक्षता में प्रक्षेत्र स्तरीय समीक्षा बैठक की गयी. इस दौरान आइजी सुनील भास्कर ने जिलेवार अपराध की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने हत्या, लूट, डकैती, चोरी, साइबर अपराध, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, शराब व मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मामलों पर विशेष ध्यान दिया. कहा कि अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी. बैठक में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार, बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, रामगढ़ एसपी अजय कुमार, गिरिडीह एसपी बिमल कुमार, हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन, कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह, ग्रामीण एसपी धनबाद कपील चौधरी एवं सिमरिया के एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

विदेश भाग चुके अपराधियों के प्रत्यर्पण का हो रहा प्रयास

आइजी ने कहा कि संगठित अपराध से जुड़े अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की दिशा में पुलिस कार्रवाई करने जा रही है. कुख्यात अपराधियों पर सीसीए लगाने के साथ विदेश भाग चुके अपराधियों के प्रत्यर्पण की दिशा में भी प्रयास किये जा रहे हैं. जल्द ही ऐसे अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

अपराधियों का नेटवर्क तोड़ना जरूरी

आइजी कहा कि अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ना जरूरी है. उन्होंने लंबे समय से फरार वारंटियों और इनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन तथा गंभीर मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया.

क्रिसमस, न्यू इयर पर बरतें विशेष सतर्कता

बैठक में आइजी ने क्रिसमस, नववर्ष, त्योहारों जनसभाओं, आंदोलन और अन्य संवेदनशील अवसरों पर विशेष सतर्कता बरतने, जन जागरूकता अभियान को निरंतर संचालित करने, सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्ती बढ़ाने और खुफिया तंत्र को अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया. कहा कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग बेहद जरूरी है.

आपसी समन्व्य बनाकर काम करें अधिकारी

आइजी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपील की. बैठक के अंत में वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद प्रभात कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर सहित सभी वरीय पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता : आइजी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top