Hot News

Dhanbad News: नियोजन को लेकर बीसीसीएलकर्मी के शव के साथ पीबी एरिया गेट पर धरना

पुटकी कोलियरी में बीसीसीएलकर्मी अर्जुन कोड़ा का शव मिलने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद अपराह्न करीब तीन बजे परिजनों ने मृतक के आश्रित को नियोजन व मुआवजा की मांग को लेकर शव के साथ पीबी एरिया गेट में तालाबंदी कर धरना दिया. इसके कारण एरिया में कार्यरत कार्यपालक अधिकारी मेत दर्जनों कर्मी घंटों अंदर फंसे रहें. इधर धरना की सूचना मिलते ही पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन दल-बल के साथ पहुंचे और मौके पर कैंप कर रहे हैं.

पुटकी पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया

इधर मामले में मृतक के पुत्र दीपक कोड़ा की लिखित शिकायत पर पुटकी पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. धरना के दौरान परिजनों ने बताया कि अर्जुन कोड़ा 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले थे. सेवानिवृत्ति से मात्र तीन दिन पूर्व हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है. पुटकी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जेके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गयी है. उनके दिशा-निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जायेगी. सूत्रों की माने तो प्रबंधन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है. धरना में मृतक की पत्नी गुजरी देवी, पुत्र दीपक कोड़ा, छोटू कोड़ा, नेपाल कोड़ा, पुत्री गुड़िया कुमारी के अलावा युकोवयू के क्षेत्रीय सचिव रघुनाथ प्रसाद, मुकेश पासवान, पवन बाउरी, मनोज सिंह, गंगाधर बाउरी, चंदन चौहान, राजा सिंह, सनी बाउरी, संजय साहू, चंदन दास आदि शामिल हैं. समाचार लिखे जाने तक धरना जारी है.

The post Dhanbad News: नियोजन को लेकर बीसीसीएलकर्मी के शव के साथ पीबी एरिया गेट पर धरना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top