Hot News

Dhanbad News : पहले प्रेमी, फिर प्रेमिका ने खाया जहर, परिजनों ने अस्पताल में करा दी दोनोंं की शादी

Dhanbad News : धनबाद जिले के कुमारधुबी के प्रेमी युवक ने पहले जहर खाया, यह देख उसकी प्रेमिका ने भी जहरपान कर लिया. किस्मत ने साथ दिया और दोनों की जान बच गयी. दोनों की हालत देख परिजनों ने दोनों की शादी बुधवार को एसएनएमएमसीएच परिसर में ही करवा दी.

दो साल से प्रेम प्रसंग, परिजनों ने शादी का किया विरोध :

जानकारी के अनुसार कुमारधुबी के आलोक वर्मा (24) व नेहा कुमारी (23) के बीच बीते दो सालों से प्रेम संबंध में थे. दोनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खायी. जब विवाह करना चाहा तो परिवार ने विरोध किया. निराशा में पहले आलोक वर्मा ने जहर खा दिया, उसके बाद नेहा ने भी जान देने की कोशिश की. दोनों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचा ली. जब दोनों के परिवार को उनकी गहरी भावनाओं का एहसास हुआ, तो उन्होंने अस्पताल में ही एक सादे समारोह में दोनों की शादी करा दी. दंपत्ति का वर्तमान में अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों की हालत अभी पहले से बेहतर है. आलोक वर्मा ने बताया कि नेहा के भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी.

प्वाइजनिंग वार्ड में भर्ती हैं आलोक व नेहा :

आलोक वर्मा ने सोमवार को जहर खा लिया था. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे अपने प्रेमी आलोक से मिलने के लिए नेहा ने मंगलवार की रात को एसएनएमएमसीएच की प्वाइजनिंग वार्ड के पास जमकर हंगामा किया. नेहा अपने प्रेमी आलोक से मिलने पहुंची और उसके पास रहने की जिद पर अड़ गयी, लेकिन प्रेमी के परिजनों ने उसे वार्ड में जाने से रोक दिया और जबरन बाहर निकाल दिया. इस पर नेहा भड़क गई और वार्ड के बाहर ही हंगामा करने लगी. बाद में उसने भी जहर खा लिया. उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों की हालत में सुधार होने के बाद परिजनों ने बुधवार को अस्पताल में ही उनकी शादी करा दी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : पहले प्रेमी, फिर प्रेमिका ने खाया जहर, परिजनों ने अस्पताल में करा दी दोनोंं की शादी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top