Dhanbad News : लोदना क्षेत्र के लोदना एक नंबर बंद खदान में लगाये गये दोनों नया सबमरर्सेबल पंप जल जाने से पिछले 11 दिनों से क्षेत्र में पिट आपूर्ति ठप है. उससे आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को जनता श्रमिक संघ के बैनर तले लोदना व कुजामा कोलियरी के पीओ व कार्मिक विभाग में कार्मिकों को बाहर निकाल कर मुख्य गेट में ताला जड़ दिया. उससे कोलियरी कार्यालय व परियोजना का काम ठप हो गया. इस दौरान आक्रोशित स्त्रीएं गैलन, बाल्टी लेकर प्रबंधन विरोधी नारेबाजी कर घंटों हंगामा किया. सूचना पाकर सीआइएसएफ व लाेदना काेलियरी पीओ अरुण कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुनः नया सबमरर्सेबल पंप मंगाकर कल से क्षेत्र में पिट वाटर को सुचारु करने का लोगों को लिखित आश्वासन दिया. फिलहाल टैंकर से मोहल्ले में पानी देने का आश्वासन दिया. उसके बाद लोग शांत हुए. जश्रसं के केंद्रीय सहायक सचिव संजय यादव ने कहा कि अगर गुरुवार तक पंप लगाकर जलापूर्ति शुरू नहीं की गयी, तो लोदना क्षेत्र का चक्का जाम किया जायेगा. मौके पर निवर्तमान पार्षद संजय यादव, शैलेंद्र सिंह उर्फ छोटू, रविकांत पासवान, अजय पासवान, संजय निषाद, पप्पू कुमार, बीरू पासवान, निर्मला देवी आदि थे.
लोदना से कर्मियों व मशीनों का स्थानांतरण रुका
. जनता मजदूर संघ के विरोध के बाद एनटीएसटी जीनागोड़ा प्रबंधन द्वारा क्षेत्र कर्मियों व मशीनों को कुजामा कोलियरी में स्थानांतरण रुक गया है. बताया जाता है कि लोदना क्षेत्र के एनटीएसटी जीनागोडा पीओ द्वारा मंगलवार को विभागीय परियोजना में कार्यरत नौ कर्मियों को स्थानांतरण कुजामा कोलियरी में करने कर दिया गया. जमसं के सचिव रितेश निषाद ने बताया कि यूनियन नेताओं ने परियोजना पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कर्मियों व हेम मशीन भेजे जाने का विरोध किया था. परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि एनटीएसटी जीनागोड़ा परियोजना से जिन नौ कर्मियों व हेम मशीन को कुजामा भेजा जाना था, उनका स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. ज्ञापन सौंपने वालों में रितेश निषाद, केल्विन, उमेश सिंह, संतोष मिश्रा, शिवकुमार, इरशाद अहमद आदि थे.
एबीओसीपी का अस्तित्व बचाने को ले संयुक्त मोर्चा का धरना
बीसीसीएल ब्लॉक एरिया की एबीओसीपी माइंस का अस्तित्व बचाने तथा अन्यत्र भेजी गयी मशीनों को वापस लाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष धरना दिया. अध्यक्षता एसीसी सदस्य गोपाल मिश्रा ने की. संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि एबीओसीपी माइंस प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण बंदी के कगार पर है. एसीसी सदस्यों से बगैर बातचीत किये प्रबंधन द्वारा मशीनों को बाहर भेजा जा रहा है. इससे मजदूरों में आक्रोश है. नेताओं ने कहा कि अन्यत्र भेजी गयी मशीनें वापस नहीं लायी गयी, तो ब्लॉक दो का चक्का जाम किया जायेगा. धरना में तुलसी साव, जेके झा, नकुल महतो, चंद्रशेखर राय, गोपाल चंद्र गोप, मुरारी पांडेय, अरशद हुसैन, तपन पांडेय, संजय कुमार सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, मंगल हेंब्रम, पालचंद महतो, सुरेश चौहान, केशव पासवान, धनंजय महतो, विजय चौहान, रणविजय कुमार, विरेंद्र बेलदार, श्याम सुंदर नोनिया, विकास बेलदार, मनोज कुमार सिंह, अविनाश दुबे, खेपा कमार, आनंद नायक, एचएन पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, बृजेश पांडेय, शंकर महतो आदि थे. दोपहर में जीएम अनूप कुमार राय से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हो गया. जीएम ने आश्वस्त किया की जमीन की समस्या को सुलझाया जायेगा. विभागीय कार्य बंद नहीं होने दिया जायेगा. मशीनों को वापस लाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad News: पिट वाटर के लिए लोगों ने पीओ व कार्मिक विभाग कार्यालय में जड़ा ताला, हंगामा appeared first on Naya Vichar.

