Hot News

Dhanbad News : पीएम किसान सम्मान निधि के मृत लाभुकों के सत्यापन को बलियापुर पहुंचीं जिला स्तरीय जांच कमेटी

मृत लाभुकों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि जाने के मामले की जांच के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी ने बुधवार को बलियापुर अंचल कार्यालय पहुंची. धनबाद के अपर समाहर्ता विनोद कुमार के नेतृत्व में जांच टीम ने बलियापुर के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर मृत लाभुकों का सत्यापन किया. मामले में अपर समाहर्ता श्री कुमार ने बताया कि सभी मृतकों के खाते की जांच कर सर्वप्रथम खाता से निकासी पर रोक लगायी जायेगी. साथ ही जांच की जायेगी कि लाभुक की मृत्यु के बाद कितनी राशि उनके खाते में गयी है. उक्त राशि वापस प्रशासन के खाते में ट्रांसफर की जायेगी. उन्होंने बताया कि जांच का मुख्य बिंदु यह है कि यदि मृतक के खाते में गयी राशि को किसी व्यक्ति या उसके परिजन द्वारा निकासी कर ली गयी है, तो यह आपराधिक मामला बनेगा. उनपर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. जांच टीम के साथ बलियापुर के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, एलडीएम धनबाद, जिला कृषि पदाधिकारी धनबाद, डीपीएमयू, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

मृतक के खाते को किया जा रहा होल्ड :

इधर बलियापुर के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के खातों को होल्ड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. साथ ही अयोग्य लाभुकों से वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. शेष बचे गांवों में सत्यापन का कार्य जारी है, जल्द ही अन्य अयोग्य लाभुकों को चिन्हित कर वसूली की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. बता दें कि धनबाद के बलियापुर अंचल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. यहां 145 मृत लाभुकों के खातों में योजना की राशि भेजी जा रही थी, जबकि 170 लोग बिना पात्रता के योजना का लाभ उठा रहे थे. इस घोटाले से प्रशासन को हर साल लगभग 70 लाख रुपये का नुकसान हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : पीएम किसान सम्मान निधि के मृत लाभुकों के सत्यापन को बलियापुर पहुंचीं जिला स्तरीय जांच कमेटी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top