Hot News

Dhanbad news: प्रेमी संग मोबाइल पर झगड़ा होने पर किशोरी ने खाया जहर

Dhanbad news: प्रेमी के साथ मोबाइल पर झगड़ा होने के बाद निरसा की एक किशोरी (16 वर्ष) ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के वक्त घर में उसके अलावा कोई नहीं था. उसके पिता मजदूरी करने गये थे. वहीं मां पड़ोस में गयी हुई थी. किशोरी मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी. इस बीच दोनों के बीच झगड़ा हुआ. गुस्से में किशोरी ने जहर खा लिया. कुछ देर बाद उसकी मां घर लौटी, तो देखा कि बेटी के मुंह से झाग निकल रहा था. उसने इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को दी. स्थानीय लोगों की मदद से युवती को पहले निरसा सीएचसी ले जाया गया. उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. सूचना मिलने पर बाद में पिता भी अस्पताल पहुंचा. चिकित्सकों के अनुसार युवती का पेट साफ कर दिया गया है. फिलहाल उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

इधर, प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

धनबाद. चिरकुंडा थाना क्षेत्र के पंचेत स्थित लुचीबाद के रहने वाले रसिक मंडल (24 वर्ष) ने प्रेम प्रसंग में शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. तबीयत बिगड़ने पर गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच के प्वॉयजन वार्ड में भर्ती कराया गया है. परिजनों के अनुसार रसिक मंडल वहीं की रहने वाली एक युवती से प्रेम करता है. दोनों प्रेमी- प्रेमिका के बीच शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद रसिक ने जहर खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई और उसे निरसा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. युवक की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad news: प्रेमी संग मोबाइल पर झगड़ा होने पर किशोरी ने खाया जहर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top