Hot News

Dhanbad News: बीटी एक्ट 1949 को निरस्त करने को लेकर दिया धरना

Dhanbad News: बोधी महाविहार बोधगया में बीटी एक्ट 1949 को निरस्त करते हुए बोध गया में स्थित बुद्ध टेंपल को बुद्धों को सौंपने की मांग पर वहां चल रहे आंदोलन के समर्थन में रविवार को यहां धरना दिया गया. रणधीर वर्मा चौक पर शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के महान शहादत दिवस पर धरना दिया गया. कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी, हिंदुस्तानीय बौद्ध महासभा, बहुजन मंच, धम्म भूमि, अंबेडकर मिशन ऑर्गेनाइजेशन, अंबेडकर क्लब लटानी समेत कई सामाजिक संगठन के लोग अपने अपने बैनर के साथ शामिल हुए. रणधीर वर्मा चौक से शांति मार्च निकालकर डीआरएम चौक पहुंचकर वहां बाबा साहब डॉ बीआर अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र भेजा गया. बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल दास ने कहा कि जिस तरीके से बोधगया में स्थित बौद्ध टेंपल को बीटी एक्ट 1949 के तहत प्रबंध समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है, वह कहीं से जायज नहीं है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवबली रविदास, प्रेम बच्चन, बसपा जिला अध्यक्ष अभय कुमार, उपाध्यक्ष गणेश हिंदुस्तानी, मनोज दास, विद्यार्थी सिंह, योगेश यादव, मुनीलाल राम, राजीव रंजन पासवान, लक्ष्मी, निर्मला कुमारी, विनोद पासवान सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: बीटी एक्ट 1949 को निरस्त करने को लेकर दिया धरना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top