धनबाद.
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर पांच (2022-25/26) की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है. ये परीक्षाएं 19 से 27 मार्च 2025 के बीच होम सेंटर पर आयोजित होंगी. विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि संबंधित कॉलेज अपने स्तर पर परीक्षा का संचालन करें और समय सारणी के साथ आंतरिक परीक्षक का विवरण जमा करें. यदि आंतरिक परीक्षक उपलब्ध नहीं हैं, तो अन्य कॉलेजों से भी परीक्षक नियुक्त किए जा सकते हैं. इसके अलावा, बाहरी परीक्षकों की सूची विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जायेगी. परीक्षा समाप्त होने के अगले दिन सभी अंकपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं और उपस्थिति पत्रक विश्वविद्यालय परीक्षा अनुभाग में जमा करना अनिवार्य होगा.
20 मार्च से होगी बीएससी नर्सिंग थर्ड व फोर्थ इयर की परीक्षाएं
परीक्षा विभाग ने बीएससी नर्सिंग थर्ड व फोर्थ इयर (सत्र 2019-23 और 2020-24) की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है. यह परीक्षा 20 से 26 मार्च तक आयोजित होगी. परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और अपराह्न दो बजे से शाम के पांच बजे तक होगी.
बीएससी नर्सिंग सेकेंड इयर की परीक्षा 19 से
परीक्षा विभाग ने बीएससी नर्सिंग सेकेंड इयर (सत्र 2019-23 और 2020-24) की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. यह परीक्षा 19 से 29 मार्च तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा एक पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad News: बीबीएमकेयू में यूजी सेम फाइव की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 से appeared first on Naya Vichar.