Hot News

Dhanbad News: बीबीएमकेयू में 24 करोड़ की लागत से बनेगा सभागार

धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) परिसर में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) की सहायता से 1500 सीटों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा. इसके निर्माण पर 24 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस परियोजना को लेकर मंगलवार को विश्वविद्यालय के रूसा बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) की बैठक हुई. इसमें प्रस्तावित ऑडिटोरियम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दी गयी. बैठक का संचालन विश्वविद्यालय के रूसा को-ऑर्डिनेटर डॉ संजय सिंह ने किया. इसमें रजिस्ट्रार डॉ डीके सिंह, बीओजी सदस्य डॉ. दिलीप कुमार गिरि, आइआइटी आइएसएम, बीआइटी सिंदरी और सिंफर के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

दो फ्लोर की पार्किंग और वातानुकूलित सभागार

डीपीआर के अनुसार ऑडिटोरियम में सबसे नीचे दो फ्लोर की वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी. इसके ऊपर वातानुकूलित सभागार होगा, जिसमें 1500 लोगों के बैठने की सुविधा होगी. जल्द ही डीपीआर के अनुसार परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

जेनेरेटर कक्ष के समीप बनेगा ऑडिटोरियम

यह ऑडिटोरियम विश्वविद्यालय परिसर में स्थित एकेडमिक ब्लॉक के पीछे, जेनेरेटर कक्ष से सटे खाली भूखंड पर बनाया जाएगा. संभवत: इसका निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू हो जाएगा और वर्ष 2027 तक इसका काम पूरा कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: बीबीएमकेयू में 24 करोड़ की लागत से बनेगा सभागार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top