Hot News

Dhanbad News: बुजुर्ग महिला की चेन झपटकर भागे अपराधी

धनबाद.

धनबाद में चेन छिनतई की घटनाएं नहीं थम रही हैं. गुरुवार को सरायढेला थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी के गेट नंबर दो निवासी स्व. अरुण कुमार सिन्हा की पत्नी किरण सिन्हा की चेन अपराधियों ने घर के सामने से झपट ली और फरार हो गये. घटना के बाद उनके पुत्र राजीव कुमार सिन्हा ने सरायढेला थाना को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. राजीव कुमार की लिखित शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

किराये के मकान की ले रहा था जानकारी

किरण सिन्हा ने बताया कि वह अपने घर के बाहर कुर्सी लगाकर शाम को बैठी थी. इस बीच एक बाइक पर सवार दो युवक आये. बाइक पर आगे बैठा युवक हेलमेट लगाये हुये था. दोनों युवकों ने पूछा की सामने वाले घर में किराये का बोर्ड लगा है. उसका नंबर है तो दें. इस दौरान किरण सिन्हा का पुत्र भी वहां घूम रहा था. तब तक वे लोग स्त्री से बात करते रहे. जैसे ही उनका बेटा घर के अंदर गया अपराधियों ने स्त्री के गले से सोने की चेन झपट ली और उन्हें कुर्सी से धक्का देकर गिरा दिया और भाग गये. स्त्री जब तक हल्ला करती, तब तक बाइक सवार अपराधी एट लेन होते हुए मेमको मोड़ की तरफ फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: बुजुर्ग स्त्री की चेन झपटकर भागे अपराधी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top