Hot News

Dhanbad News: बैंड नाइट में गीत-संगीत पर खूब झूमे टेक्नोक्रेट्स

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद.

आइआइटी आइएसएम धनबाद में चल रहे कल्चरल फेस्ट सृजन का दूसरा दिन शनिवार को म्यूजिक, मस्ती, उत्साह और रचनात्मकता के नाम रहा. सुबह से ही परिसर में छात्रों की चहल-पहल और रंगारंग गतिविधियों का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा. मुख्य आकर्षण गेस्ट टॉक कार्यक्रम रहा, जिसमें वेब सीरीज पंचायत में ‘विधायक जी’ के किरदार से लोकप्रिय अभिनेता पंकज झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके टॉक शो को लेकर छात्र खासे उत्साहित नजर आये. पेनमैन ऑडिटोरियम खचाखच भरा रहा और छात्रों ने उनके विचारों, जीवन अनुभवों और बेबाक अंदाज को खूब सराहा.

प्रतियोगिताओं में दिखायी प्रतिभा :

आरंभ, हेल्म क्विज, क्ले मॉडलिंग, फ्लेवर ऑफ ग्लोब, सांप टैंक, ग्राफिक ग्रैपल, हूंकार, काव्यधारा और बैंगर वॉयसेस जैसे प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया. महफिल और परिधान जैसे कार्यक्रमों ने सांस्कृतिक रंग को और गहरा किया. शाम ढलते ही बैंड नाइट ने माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया. लोकप्रिय धुनों पर छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते रहे. कुल मिलाकर सृजन का दूसरा दिन छात्रों के लिए यादगार अनुभव बन गया, जिसमें कला, अभिव्यक्ति और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिला.

The post Dhanbad News: बैंड नाइट में गीत-संगीत पर खूब झूमे टेक्नोक्रेट्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top