Hot News

Dhanbad News: ब्राउन शुगर व पिस्टल के साथ अंतरप्रांतीय अपराधी गिरफ्तार

Dhanbad News: छह पुड़िया ब्राउन शुगर, दो गोली व बाइक जब्त, चेकिंग अभियान में चिरकुंडा पुलिस को मिली सफलता Dhanbad News: शनिवार की देर रात विशेष चेकिंग अभियान के दौरान अंतरप्रांतीय अपराधी अजहरुद्दीन अंसारी उर्फ शारुख ब्राउन शुगर व हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. इस दौरान उसका साथी फरार हो गया. गिरफ्तार अपराधी कुमारधुबी शिवलीबाड़ी रहमतनगर का निवासी है. उसके पास से 1.40 ग्राम ब्राउन शुगर (छह पुड़िया), एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद किये गये. उसका साथी गलफड़बाड़ी मोड़ निवासी बाबू खान उर्फ शमशेर खान भागने में सफल रहा. जांच एसडीपीओ निरसा रजत माणिक बाखला व थाना प्रभारी चिरकुंडा रामजी राय के नेतृत्व में चली. श्री बाखला ने रविवार को मैथन स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि एसएसपी नया विचार के निर्देश पर शनिवार की रात कुमारधुबी ओवरब्रिज के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बाइक जेएच 10बीवाइ 8197 पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका गया. इस पर वे भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर शारुख को पकड़ा लिया, जबकि बाबू खान भागने में सफल रहा. पूछताछ में शारुख ने बताया कि बाबू के पास भी ब्राउन शुगर व हथियार था. उसने विभिन्न राज्यों में ड्रग्स के धंधे की बात स्वीकार की.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: ब्राउन शुगर व पिस्टल के साथ अंतरप्रांतीय अपराधी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top