Hot News

Dhanbad News: भगवान राम की दुहाई देने वाले सांसद एक विस क्षेत्र नहीं छोड़ पाये : जयराम

Dhanbad News: डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा है कि धनबाद के सांसद ढुलू महतो खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर जांच चल रही है. इसमें सांसद के पास अरबों की बेनामी संपत्ति होने की बात कही गयी है. यह संपत्ति कहां से आयी. सांसद अगर एक दिन में तीन-तीन करोड़ रुपये भी खर्च करें तो भी अपने जीवन में इस राशि को खर्च नहीं कर पायेंगे. डुमरी विधायक जयराम महतो ने गुरुवार को धनबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं. उन्होंने बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो पर भी कई आरोप लगाये. कहा कि दोनों भाई खुद को राम भक्त बताते हैं तो राम चरित मानस का एक दोहा तक सुना दें. भगवान राम ने तो राजपाट का त्याग किया था. यहां सांसद तो एक विधानसभा क्षेत्र तक नहीं छोड़ पाये. हिन्दुत्व की बात करें तो बेटियों को लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है, यहां बेटियों के नाम पर शराब का टेंडर लिया जा रहा है.

कई कंपनियों में है सीधी पार्टनरशिप

जयराम महतो ने कहा कि सांसद की यहां के कई व्यवसायियों के साथ साझेदारी है. उन्होंने कुछ कंपनियों के नाम भी बताये. कहा कि सांसद ने यूपी में भी काफी निवेश किया है. उन्होंने एक रिसर्चर को छेड़ा है. सांसद व विधायक दोनों भाई बन गये तो मेरे ऊपर आरोप लगा देंगे, इससे क्या होगा. तथ्य दें.

पेसा कानून में सुधार की जरूरत

पेसा कानून में बहुत सारे पेंच है. उन पेंचों को दुरूस्त करने की जरूरत है. जिस उम्मीद के साथ पेसा को लागू किया गया उसपर खरा नहीं उतर पा रहा है. राज्य प्रशासन को समीक्षा करनी चाहिए. उन्होंने भाजपा द्वारा दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने के सवाल पर कहा कि बिलकुल दलीय आधार पर चुनाव होना चाहिए. प्रयास करेंगे कि जो अच्छे प्रत्याशी होंगे उनका समर्थन करेंगे. जहां हम मजबूत होंगे वहां प्रत्याशी देंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: भगवान राम की दुहाई देने वाले सांसद एक विस क्षेत्र नहीं छोड़ पाये : जयराम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top