धनबाद.
नगर निकाय चुनाव का नामांकन गुरुवार से शुरू होगा. इसे लेकर महापौर पद के पांच उम्मीदवारों ने बुधवार को पर्चा खरीदा. इनमें पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व मेयर इंदु सिंह, नीलम मिश्रा, शमशेर आलम अंसारी व संजीव कुमार शामिल हैं.
सात फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे.
बता दें कि राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को निकाय चुनाव की घोषणा की थी. पूरे राज्य में एक चरण में 23 फरवरी को निकाय चुनाव होंगे. इस लेकर नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से चार फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चलेगी. पांच फरवरी को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम निर्देशन की स्क्रूटनी होगी. छह फरवरी को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है. सात फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती की जायेगी.
पूर्व पार्षदों ने भी खरीदा पर्चा : समाहरणालय में अलग-अलग वार्ड के लिए पार्षद पद पर चुनाव लड़ने को लेकर कई लोग पर्चा खरीदने पहुंचे. इस दौरान कई वार्ड के पूर्व पार्षदों ने भी पर्चा खरीदा.
The post Dhanbad News: महापौर पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा appeared first on Naya Vichar.

