Hot News

Dhanbad News : मार्च से एलएचबी कोच के साथ चलेगी ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस

धनबाद से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22388 धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 25 मार्च से और हावड़ा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 26 मार्च से एलएचबी कोच के साथ चलेगी. बुकिंग कोच के अनुसार शुरू की गयी है. पहले इस ट्रेन को धनबाद से 10 जनवरी व हावड़ा से 11 जनवरी से एलएचबी कोच के साथ चलायी जानी थी. लेकिन कोच नहीं मिलने के कारण ट्रेन अभी भी पुराने रैक के साथ चल रही है. महाकुंभ की भीड़ खत्म होने के बाद एलएचबी रैक मिलनी है.धनबाद से हावड़ा के बीच चलने वाली ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस के कोच में बदलाव किया गया. अभी तक यह ट्रेन पुराने रैक के साथ चल रही है. ट्रेन 22 आइसीएफ कोच के साथ चल रही है. 25 मार्च से 16 कोच के साथ ही ट्रेन को परिचालित करना है.

कम होंगे कोच :

ट्रेन संख्या 22387 व 22388 धनबाद-हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस में दो स्लीपर, 18 जनरल व दो एसी कोच है. लेकिन एलएचबी कोच लगने के बाद इसकी संख्या कम हो जायेगी. छह जनरल कोच, छह नन एसी चेयरकार, दो एसी चेयरकार इसके अलावा आरआरएम व आरडी कोच होंगे. जनरल कोच की संख्या कम होने वाली है. पहले जहां 18 जनरल कोच था वहीं अब छह जनरल कोच व छह जनरल चेयरकार कोच होंगे.

जल्द ही स्वणरेखा को मिलेंगे एलएचबी कोच :

13301/13302 धनबाद-टाटा-धनबाद के बीच रोजाना चलने वाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस आने वाले दिनों में एलएचबी कोच के साथ चलने वाली है. इसकी डिमांड भेजी गयी है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे भी एलएचबी रैक मिल जायेगा. अभी यह ट्रेन पुराने रैक के साथ चल रही है. स्वीकृति मिलने और रैक मिलने के बाद यह ट्रेन एलएचबी रैक में बदल जायेगा. लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : मार्च से एलएचबी कोच के साथ चलेगी ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top