Hot News

Dhanbad News: युवती के घर में घुसा मनचला, लोगों ने की धुनाई

Dhanbad News: एकतरफा प्यार में युवती के घर में जबरन घुसने पर शनिवार की रात सिरफिरे आशिक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसे धनबाद पुलिस के हवाले कर दिया. युवक की पहचान झरिया के रहने वाले संजय वर्मा के रूप में हुई, जो पेशे से निजी वाहन चालक है. शनिवार की रात वह अपने मालिक की इनोवा कार से धैया के रहरगोड़ा स्थित युवती के घर पहुंचा. घर के बाहर कार पार्क की और जबरन घुस गया. परिजनों के विरोध पर भी युवक बाहर निकलने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों को बुलाया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. धनबाद पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. कार के मालिक को इसकी सूचना दे दी गयी है.

नशे की हालत में युवक ने दो लोगों को ब्लेड से किया जख्मी

नशे की हालत में शनिवार की रात एक युवक ने दो लोगों को ब्लेड से वार कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने युवक की पिटाई करने के बाद धनबाद थाने की पुलिस को सौंप दिया. युवक कृष्णा रवानी तेलीपाड़ा लॉ कॉलेज के समीप संथाल टोला का रहने वाला है. शनिवार की रात लगभग 10 बजे तेलीपाड़ा में वहां से गुजर रहे कुंज कुमार सिंह व सुषमा देवी पर अचानक से हमला कर दिया. उसके हाथ में ब्लेड था. उसने ब्लेड से दोनों पर कई वार किये. सूचना पर पहुंची धनबाद पुलिस युवक को पकड़ थाने ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: युवती के घर में घुसा मनचला, लोगों ने की धुनाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top