Hot News

Dhanbad News: लाल कार्डधारकों के लिए एक से बंद हो सकती है मुफ्त सीटी स्कैन व अल्ट्रासोनोग्राफी सेवा

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में पीपीपी मोड पर संचालित मणिपाल हेल्थ मैप केंद्र में एक फरवरी से लाल कार्डधारकों के लिए नि:शुल्क सीटी स्कैन और अल्ट्रासोनोग्राफी (यूएसजी) सेवा बंद हो जायेगी. कारण इस मद में अस्पताल प्रबंधन पर संबंधित एजेंसी का करीब एक करोड़ 14 लाख रुपये की बकाया है. ऐसे में कंपनी ने नि:शुल्क सेवा बंद करने निर्णय लिया है. इस संबंध में कंपनी ने अस्पताल प्रबंधन को पत्र देकर सूचना दे दी है.

बकाया भुगतान नहीं होने पर लिया गया निर्णय

मणिपाल हेल्थ मैप प्रबंधन का कहना है कि लंबे समय से अस्पताल की ओर से भुगतान नहीं किया गया है. कई बार मौखिक व लिखित रूप से भुगतान की मांग की गयी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गयी. ऐसे में विवश होकर लाल कार्डधारकों को दी जा रही नि:शुल्क जांच सेवा को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है. हालांकि, भुगतान होने पर सेवा पुनः बहाल की जा सकती है.

जरूरतमंद मरीजों पर पड़ेगा सीधा असर

इस निर्णय का सीधा असर गरीब व जरूरतमंद मरीजों पर पड़ेगा. एसएनएमएमसीएच में रोज बड़ी संख्या में गंभीर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. उनके लिए सीटी स्कैन, अल्ट्रासोनोग्राफी आदि जांच करानी बेहद जरूरी होती हैं. नि:शुल्क सुविधा बंद होने से मरीजों को बाहर निजी जांच केंद्रों में जाना पड़ेगा. इसमें जहां समय अधिक लगेगा, वहीं मरीज के परिजनों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा.

अस्पताल प्रबंधन के लिए भी बढ़ेगी चुनौती

एजेंसी के इस निर्णय से अस्पताल प्रबंधन की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं. प्रबंधन को मरीजों की नाराजगी झेलनी होगी, वहीं बकाया भुगतान का भी संकट आ गया है. स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाये रखना प्रबंधन के लिए चुनौती बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: लाल कार्डधारकों के लिए एक से बंद हो सकती है मुफ्त सीटी स्कैन व अल्ट्रासोनोग्राफी सेवा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top