Hot News

Dhanbad News: संगठित अपराध रोकें व गैंगस्टर्स की करें गिरफ्तारी : एसएसपी

धनबाद.

जिला पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में क्राइम मीटिंग हुई. उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न थानों में दर्ज लंबित मुकदमों की जांच में तेजी लाने और यथाशीघ्र सभी मामलों की चार्जशीट समर्पित करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त दुष्कर्म, स्त्री व बाल उत्पीड़न एवं पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले की निर्धारित अवधि में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया. स्त्री सुरक्षा को लेकर सभी थानों को बेहद संवेदनशील रहने को कहा.

संगठित अपराध के खिलाफ करे कार्रवाई

एसएसपी ने जिले में हालिया घटित संगठित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा कर अपराधियों व गैंगस्टरों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं चोरी, चेन छिनतई व साइबर अपराध में संलिप्त अपराधियों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिये. बैठक में सिटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, डीएसपी डीएन बंका, रजत मणिक बाखला, आशुतोष सत्यम, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, अरविंद सिंह, शंकर कामती, डीएसपी संजीव कुमार समेत तमाम पुलिस निरीक्षक, जिले के सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: संगठित अपराध रोकें व गैंगस्टर्स की करें गिरफ्तारी : एसएसपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top