Hot News

Dhanbad News : सरोज महतो सहित चारों युवक रांची से बरामद, अपहरण की नहीं हुई घटना

Dhanbad News : मुनीडीह ओपी के आमडीह बस्ती निवासी मनोज कुमार महतो के बड़े भाई सरोज कुमार महतो व अन्य तीन को धनबाद पुलिस ने रांची से शनिवार को बरामद कर लिया है. सभी को पुटकी लाया गया. पुलिस ने बताया कि अपहरण का कोई मामला नहीं है. धनबाद आने के बाद इनसे पूछताछ की जायेगी. इसके बाद मामले का खुलासा होगा. गौरतलब है कि शुक्रवार को मनोज कुमार महतो ने अपने बड़े भाई सहित चार लोगों के अपहरण की प्राथमिकी मुनीडीह ओपी में दर्ज करायी थी.

बोकारो से मुंबई के लिए निकला :

पुलिस ने बताया कि सरोज कुमार महतो बोकारो के मुखिया के साथ रांची निकला था और वहां से उसे मुंबई जाना था, लेकिन बीच में मोबाइल बंद होने के बाद लगा कि उसका अपहरण हो गया. भाई ने अपहरण का केस दर्ज करा दिया. सभी स्वेच्छा से साथ गये थे और एक कहानी रची थी. इन लोगों से किसी भी प्रकार की फिरौती नहीं मांगी गयी थी.

बरामद एक व्यक्ति का विवादों से रहा है नाता :

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरामद लोगों में से एक एक व्यक्ति का विवादों से पुराना नाता रहा है. इसके पहले भी नौकरी लगाने के नाम पर कुछ रुपया एक व्यक्ति ने लिया है. इस तरह की कई शिकायतें भी थाना में आयी हैं. हो सकता है कि इसी तरह के कुछ कार्य के कारण पूरी कहानी रची गयी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : सरोज महतो सहित चारों युवक रांची से बरामद, अपहरण की नहीं हुई घटना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top