Hot News

Dhanbad News: साइबर अपराधियों ने ओटीपी पूछ कर महिला खाते से उड़ाये 6.41 लाख रुपये

Dhanbad News: धनबाद की वॉच एंड वार्ड कॉलोनी की रहने वाली रेवती छत्तर के खाते से साइबर अपराधियों ने छह लाख 41 हजार 785 रुपये उड़ा दिये. इस संबंध में भुक्तभोगी स्त्री ने शनिवार को धनबाद साइबर थाना में अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है. पीड़िता रेवती छत्तर ने बताया कि एसबीआइ में उनका खाता है. उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खाता में जरूरी अपडेट करना है. उसने भरोसा दिलाया कि अगर जानकारी नहीं दी गयी, तो खाता अस्थायी रूप से बंद हो सकता है. डर और भ्रम की स्थिति में आकर स्त्री ने उनके मोबाइल पर आये ओटीपी कॉल करने वाले को बता दिया. ओटीपी बताने के कुछ ही मिनट में उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिये कुल 6,41,785 रुपये की निकासी कर ली गयी. घटना के बाद भुक्तभोगी स्त्री सदमे में है.

मैसेज आने के बाद ठगी का हुआ एहसास

खाते से पैसे कटने का मैसेज आने पर स्त्री को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उसने बैंक शाखा से संपर्क किया, लेकिन तब तक पूरी राशि निकाली जा चुकी थी. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साइबर थाना की पुलिस खाते से जुड़े लेनदेन का विवरण खंगाल रही है. पुलिस और बैंक प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी को नहीं दें. साइबर अपराधी नये-नये तरीकों से साइबर ठगी कर रहे हैं. सतर्कता ही इससे बचाव का उपाय है.

The post Dhanbad News: साइबर अपराधियों ने ओटीपी पूछ कर स्त्री खाते से उड़ाये 6.41 लाख रुपये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top