दिल्ली पुलिस ने गोविंदपुर पुलिस की मदद से थाना क्षेत्र के खिलकनाली गांव में बुधवार को साइबर अपराध के मामले में बसंत रविदास के घर पर छापामारी की. हालांकि छापेमारी के दौरान बसंत रविदास उर्फ राजा घर पर नहीं मिला. गोविंदपुर पुलिस ने उसके माता-पिता को राजा के साथ दो दिन के अंदर थाना पहुंचने की हिदायत दी है. गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि इस गांव के कई युवक इन दिनों साइबर क्राइम में सक्रिय हैं. पिछले साल भी पुलिस ने इस गांव में छापेमारी की थी. बताया जाता है कि इस गांव के कई युवकों की रिश्तेदारी जामताड़ा व पिठाकियारी में है. वहीं से यहां के युवकों ने साइबर अपराध करना सीखा है. साइबर पुलिस की इन पर नजर है.
विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के खाते का भी हाे रहा इस्तेमाल
बताया जाता है कि साइबर ठगी की राशि खपाने के लिए साइबर अपराधी अब दलित बच्चों की छात्रवृत्ति के पासबुक खाते का इस्तेमाल कर रहे हैं. खिलकनाली गांव के कई साइबर अपराधी गांव के दलित बच्चों के छात्रवृत्ति के खाते का उपयोग साइबर अपराध में कर रहे हैं. अपराधी उनके खाते में साइबर क्राइम की राशि भेजते हैं और कुछ पैसे देकर उन बच्चों से राशि ले रहे हैं. छात्रवृत्ति खाते को साइबर अपराधी सुरक्षित समझकर उसका दुरुपयोग कर रहे हैं. अब ऐसे संदिग्ध खातों की भी जांच की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad News: साइबर अपराध : दिल्ली पुलिस ने खिलकनाली में की छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

