Dhanbad News: सोनारडीह व लिलोरी स्थान रेलवे फाटक पर जाम से लोगों को निजात मिलेगी. दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा. साहेबगंज और गिरिडीह फोर लेन का विस्तारीकरण होगा. सांसद ढुलू महतो की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए पत्र प्रेषित किया है. सांसद ढुलू महतो ने सड़क और यातायात समस्याओं के समाधान के लिए 26 मार्च 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र प्रेषित कर उपरोक्त मांगों रखा था. नितिन गडकरी ने नौ अप्रैल 2025 को पत्र जारी कर सांसद ढुलू महतो को आश्वासन दिया कि संबंधित परियोजनाओं पर कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है. सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धनबाद के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा. सांसद ने कहा की मुझे उम्मीद है जल्द ही ये परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी. ढुलू महतो द्वारा उठायी गयी मुख्य मांगें – पोखरिया से साहेबगंज तक एशियन विकास बैंक द्वारा निर्मित 265 किमी सड़क के चार लेन में विस्तारीकरण – एनएच-114 ए गोविंदपुर से गिरिडीह के 55 किमी खंड को चार लेन बनाना – एनएच-32 के राजगंज-चास खंड में स्थित दो रेलवे क्रॉसिंग लिलोरी और सोनारडीह पर फ्लाईओवर का निर्माण
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad News: सोनारडीह व लिलोरी स्थान रेल फाटक पर बनेगा फ्लाईओवर appeared first on Naya Vichar.