Hot News

Dhanbad News: 15 विद्यालयों ने नहीं भरा छात्र-छात्राओं का आठवीं बोर्ड का फॉर्म

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. जिले के 15 विद्यालयों ने 800 छात्र-छात्राओं का आठवीं बोर्ड परीक्षा का फॉर्म नहीं भरा है. स्कूलों की लापरवाही का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ेगा. स्कूल जिला शिक्षा विभाग को आवेदन देकर छात्रों के परीक्षा फॉर्म नहीं भरा पाने की जानकारी दे रहे है. मामले में जिला शिक्षा विभाग ने लापरवाही बरतने वाले नौ प्रशासनी विद्यालयों के एचएम को शोकॉज किया गया है. साथ ही जैक को पत्र लिख कर मार्ग दर्शन मांगा है.

15 में नौ विद्यालय प्रशासनी :

जिले के 15 में से नौ विद्यालय प्रशासनी हैं. नौ विद्यालयों के अलावा संत जेवियर उच्च विद्यालय गादी टुंडी, संत जॉन डी ब्रीटो स्कूल, आदर्श शिशु विद्या मंदिर करमाटांड़, इंडियन एकेडमी, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, डीएवी प्लस टू उच्च विद्यालय कतरासगढ़ हैं.

इन विद्यालयों को किया गया शोकॉज :

आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन ससमय जमा नहीं करने पर डीइओ अभिषेक झा ने वरीय बुनियादी मध्य विद्यालय जगजीवन नगर, मवि कांड्रा बाघमारा, सेठ सुखीराम बालिका मध्य विद्यालय गोविंदपुर, उमवि रामपुर, गोविंदपुर, मवि रतनपुर गोविंदपुर, उमवि हाड़ीडीह दुधिया बलियापुर, उमवि वासेपुर एवं उउमवि मयूरनाचना, गोविंदपुर के एचएम को शोकॉज किया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: 15 विद्यालयों ने नहीं भरा छात्र-छात्राओं का आठवीं बोर्ड का फॉर्म appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top