Hot News

Dhanteras 2025: धनतेरस की रात दीपक रखने की दशा बदल देगी किस्मत, जानिए किस दिशा में कितने दीये जलाना होता है शुभ

Dhanteras 2025: धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की विशेष पूजा का विधान होता है. लोग इस शुभ अवसर पर सोना, चांदी या नए बर्तन खरीदकर समृद्धि का स्वागत करते हैं.

धनतेरस पर कितने दीप जलाने चाहिए

धनतेरस के दिन दीप जलाने का विशेष महत्व माना गया है. इस दिन कुल 13 दीए जलाना शुभ फल देने वाला होता है. परंपरा के अनुसार, सबसे पहला दीया घर के बाहर कचरे या किसी कोने के पास जलाया जाता है. यह दीया दक्षिण दिशा की ओर रखा जाता है और इसे यमराज के नाम का दीया कहा जाता है.

किस दिशा में जलाएं दीप

धनतेरस पर दीपक दक्षिण दिशा की ओर जलाना शुभ माना जाता है. इसे यमराज का दीपक कहा जाता है. ऐसा करने से अकाल मृत्यु का डर कम होता है और पूरे परिवार की आयु लंबी होती है. इसके साथ ही, घर में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दीपक उत्तर दिशा में भी जलाया जा सकता है.

इन स्थानों पर जलाना चाहिए दीपक

बाकी 12 दीप घर के अलग-अलग स्थानों पर जलाए जाते हैं — जैसे मुख्य द्वार, तुलसी के पौधे के पास, छत, पीपल के पेड़ के नीचे, नजदीकी मंदिर, कूड़ेदान के पास, बाथरूम और खिड़की के पास. कहा जाता है कि इन 13 दीयों से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है.

इसलिए जलाते हैं यम का दीपक

धनतेरस की शाम जो पहला दीप जलाया जाता है, उसे यम दीप कहा जाता है. इस दीप को जलाने की परंपरा भाई दूज तक चलती है, यानी इसे पाँच दिनों तक जलाए रखना शुभ माना जाता है. यम दीप का मुख हमेशा दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए, क्योंकि यही दिशा यमराज की मानी गई है. इस दीप को जलाते समय लोग यमराज से लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं. ऐसा भी विश्वास है कि यह दीप नरक के द्वार बंद कर देता है और मृत्यु के बाद मुक्ति प्रदान करता है. साथ ही, यह घर से नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है.

धनतेरस पर दीपक किस दिशा में रखना चाहिए?

पहला दीप हमेशा दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाना चाहिए. बाकी के दीए घर के मुख्य द्वार, तुलसी के पौधे के पास, छत, पीपल के पेड़ और मंदिर के पास रख सकते हैं.

यम दीप को कितने दिन तक जलाना चाहिए?

यम दीप को धनतेरस से भाई दूज तक यानी लगभग 5 दिन तक लगातार जलाए रखने की परंपरा है.

दीपक जलाने का क्या महत्व है?

दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, अकाल मृत्यु का भय टलता है और यमराज की कृपा प्राप्त होती है.

ये भी पढ़ें: Dhanteras 2025 Shopping: धनतेरस पर क्या स्टील के बर्तन खरीदना माना जाता है अशुभ

ये भी पढ़ेDhanteras Puja Vidhi

ये भी पढ़ेGanesh Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े Laxmi Ji Ki Aarti

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

The post Dhanteras 2025: धनतेरस की रात दीपक रखने की दशा बदल देगी किस्मत, जानिए किस दिशा में कितने दीये जलाना होता है शुभ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top