Hot News

Dhanu Aaj Ka Rashifal 06 January 2026: धनु राशि वालों के लिए जोखिम भरा रहेगा आज का दिन, इन बातों का रखें ख्याल

Dhanu Aaj Ka Rashifal 06 January 2026: आज 06 जनवरी 2026 , दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि सुबह 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्थी (संकष्टी चतुर्थी) तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा कर्क राशि मे दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक विराजमान रहेंगे उपरांत सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं..तो आइए जानते हैं धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार.

Dhanu Aaj Ka Rashifal धनु आज का राशिफल

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी बरतने और आत्म-मंथन करने का रहेगा. पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज आपके अष्टम भाव (आयु, संकट और शोध स्थान) में गोचर कर रहा है. अश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से आज मन में अज्ञात भय या बेचैनी रह सकती है. हालांकि, आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का चतुर्ग्रही योग आपको आंतरिक शक्ति प्रदान करेगा, जिससे आप कठिन परिस्थितियों का सामना कर पाएंगे.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज नई योजनाओं को लागू करने के बजाय लंबित कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें. पंचांग अनुसार ‘विष्कुम्भ’ योग के कारण व्यापारिक लेन-देन में पारदर्शिता रखें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं, विशेषकर बीमा या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में. निवेश के लिए आज का दिन जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें.

रिलेशनशिप: पारिवारिक मोर्चे पर वाणी पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है. ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. घर के बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें, उनकी अनुभवी बातें आपको संकट से बचा सकती हैं.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. संकष्टी चतुर्थी का व्रत साथ मिलकर करने से रिश्तों में आ रही कड़वाहट दूर होगी. अश्लेषा नक्षत्र के कारण साथी के प्रति अत्यधिक संदेह करने से बचें.

स्वास्थ्य: अष्टम चंद्रमा के कारण पेट विकार, इंफेक्शन या त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. मानसिक शांति के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लें. संकष्टी चतुर्थी का उपवास आपके स्वास्थ्य के लिए आध्यात्मिक और शारीरिक रूप से लाभकारी रहेगा.

सावधानी: आज शाम 06 बजकर 33 मिनट तक भद्रा का प्रभाव रहेगा. इस दौरान कोई भी नया कार्य शुरू न करें और न ही यात्रा पर निकलें. धन का बड़ा निवेश या उधार देने से आज पूरी तरह बचें.

उपाय (पंचांग अनुसार): आज लंबोदर संकष्टी चतुर्थी और मंगलवार का संयोग है. धनु राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए गणेश जी को पीले फूल और हल्दी की गांठ अर्पित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का 108 बार जाप करें. शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं या दीपक जलाएं.

शुभ रंग: पीला और केसरिया
शुभ अंक: 3 और 9

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

ALSO Read:- Aaj Ka Panchang 06 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष, संकष्टी चतुर्थी, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और उपाय

Also Read:- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जिंदगी…

The post Dhanu Aaj Ka Rashifal 06 January 2026: धनु राशि वालों के लिए जोखिम भरा रहेगा आज का दिन, इन बातों का रखें ख्याल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top