Hot News

Dhurandhar में ‘मेजर इकबाल’ बने अर्जुन रामपाल ने 26/11 आतंकी हमले का दर्दनाक सीन शूट करने पर किया रिएक्ट, कहा- सबसे मुश्किल

Dhurandhar: फिल्म धुरंधर में मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल ने हाल ही में 26/11 हमले पर आधारित उस इमोशनल सीन के बारे में बात की, जिसने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा. इस सीन में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी सदमे में दिखाई देता है, जबकि अर्जुन, अक्षय खन्ना और अन्य कलाकार आतंकवादी हमले का जश्न मनाते हुए दिखाए गए हैं. आइए बताते हैं अर्जुन ने क्या कुछ कहा.

फिल्म की कास्ट को लेकर क्या बोले अर्जुन रामपाल?

अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कास्ट और टीम की तारीफ करते हुए एक लंबा नोट साझा किया. उन्होंने लिखा, “#अक्षयखन्ना तुमने कमाल कर दिया—शानदार काम. @actormaddy तुम एक जीनियस हो, तुम्हारे साथ काम करने का इंतजार है. @duttsanjay, तुम जानते हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं. जैसे हो वैसे ही रहो—बिग जप्पी.”

उन्होंने रणवीर सिंह के लिए भी खास शब्द लिखे, “जानवर के लिए भगवान का गुस्सा… और तुम हमजा के रूप में शानदार थे. तुम्हारा फोकस, लगन और किरदार में बने रहना एक खूबसूरत सफर था. तुम बेखौफ और प्यारे थे. आइस बाथ के लिए धन्यवाद—आखिरी डांस मेरा है. लव यू.”

26/11 आतंकी हमले के सीन को शूट करने पर अर्जुन का रिएक्शन

इसी पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि 26/11 जैसा दर्दनाक सीन शूट करते समय कास्ट कैसा महसूस कर रही थी. इसपर रिएक्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “दर्शक के तौर पर वो सीन बहुत भारी था—हमने रणवीर के किरदार का दर्द महसूस किया. लेकिन एक हिंदुस्तानीय के नजरिए से, आप सबने जब ये सीन शूट किया, तब क्या महसूस हुआ?”

इस पर अर्जुन ने जवाब दिया, “मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल सीन.”

Arjun Rampal Reaction 1
Arjun rampal reaction

एक अन्य यूजर ने लिखा कि थिएटर में सभी लोग पूरी तरह चुप हो गए थे. उन्होंने बताया, “मेरे पिता, जिन्हें शायद ही कभी कोई फिल्म पसंद आती है, उनकी आंखों में आंसू आ गए और उन्हें बेहद असहाय महसूस हुआ.”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar में खूंखार ‘रहमान डकैत’ की ऑन-स्क्रीन पत्नी बनी सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वह बहुत ही अंडरप्ले करते हैं

The post Dhurandhar में ‘मेजर इकबाल’ बने अर्जुन रामपाल ने 26/11 आतंकी हमले का दर्दनाक सीन शूट करने पर किया रिएक्ट, कहा- सबसे मुश्किल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top