Hot News

Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल, पवन कल्याण की OG का रिकॉर्ड खतरे में

Dhurandhar 2 advance booking: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की पेड प्रीव्यू एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आने लगे हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग काफी मजबूत चल रही है. फिल्म के पेड प्रीव्यू की कमाई पवन कल्याण की फिल्म ओजी के 25 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी पार कर सकती है.

हिंदी वर्जन से आई सबसे ज्यादा कमाई

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग में हिंदुस्तान में करीब 15.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो यह आंकड़ा 21.18 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. देशभर में इसके लगभग 7,657 शो रखे गए हैं और टिकट की औसत कीमत करीब 418 रुपये बताई जा रही है.

फिल्म की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी (2D) वर्जन का रहा है. इस वर्जन ने लगभग 15.28 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके लिए करीब 2,62,203 टिकट बिक चुके हैं. तमिल (2D) वर्जन ने लगभग 16.28 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसमें करीब 11,223 टिकट बिके.

तेलुगु (2D) वर्जन से करीब 14.39 लाख रुपये की कमाई हुई और इसके लिए 6,008 टिकट बेचे गए. इसके अलावा मलयालम (2D) वर्जन ने करीब 1.58 लाख रुपये और कन्नड़ (2D) वर्जन ने लगभग 1.61 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. कहानी के दूसरे भाग में हमजा अली मजारी के किरदार के सफर को दिखाया जाएगा. फिल्म की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी इलाके की बैकड्रॉप पर आधारित है, जहां उसके अतीत और जसकीरत सिंह रंगी से जुड़े पहलुओं को भी सामने लाया जाएगा. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें– रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, प्रीमियर कलेक्शन में ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड टूटा

The post Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल, पवन कल्याण की OG का रिकॉर्ड खतरे में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top