Hot News

Dhurandhar 2: दूसरे संडे पर ‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई, जानिए कितना रहा कलेक्शन?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा है. sacnilk के मुताबिक, दूसरे रविवार यानी 11वें दिन फिल्म ने हिंदुस्तान में 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 846.87 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1011.95 करोड़ हो चुका है. वहीं, 11वें दिन 25 करोड़ की कमाई के साथ ओवरसीज ग्रॉस 350 करोड़ तक पहुंच गया है. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1361.95 करोड़ हो गया है.

फिल्म की रोजाना कमाई का आंकड़ा

Dhurandhar 2 box office Day 0: 43 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 1: 102.55 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 2: 80.72 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 3: 113 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 4: 114.85 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 5: 65 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 6: 56.60 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 7: 48.75 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 8: 49.70 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 9: 41.5 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 10: 62.85 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 11: 68.10 करोड़

कुल (India Net): 846.87 करोड़

सफलता के बीच रणवीर और शाहरुख साथ दिखे

फिल्म की सफलता के बीच रणवीर सिंह और शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दोनों स्टार्स मुंबई में एक पार्टी में साथ नजर आए. यह पार्टी बिजनेसमैन मोहित कंबोज की बेटी के जन्मदिन की थी जहां कई बड़े सितारे शामिल हुए थे.

‘भूत बंगला’ की रिलीज टली?

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच समाचारें हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज आगे बढ़ाई जा सकती है. कहा जा रहा है कि मेकर्स ‘धुरंधर 2’ के साथ टकराव से बचना चाहते हैं. हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ ने दिलाई करण जौहर को 70 के दशक के सिनेमा की याद, रणवीर को लेकर क्या कह दिया?

The post Dhurandhar 2: दूसरे संडे पर ‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई, जानिए कितना रहा कलेक्शन? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top