Hot News

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले दिन की बुकिंग ने चौंकाया

Dhurandhar 2 Advance Booking Report Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने हिंदुस्तान और विदेशों में शानदार कमाई कर ली है. फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं, लेकिन टिकटों की बिक्री ने पहले ही बड़े ओपनिंग की उम्मीद जगा दी है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के पहले दिन यानी गुरुवार के शो के लिए हिंदुस्तान में 6 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. इससे फिल्म ने लगभग 14.39 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. अगर ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा करीब 22.9 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है.

प्रीमियर और पहले दिन की कमाई ने बढ़ाया उत्साह

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का प्रीमियर शो 18 मार्च को है. प्रीमियर के लिए एडवांस बुकिंग से करीब 37 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. वहीं पहले दिन की एडवांस बुकिंग 22 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुकी है. इस तरह दोनों को मिलाकर कुल प्री-सेल्स करीब 59.81 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इस कमाई में मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों का योगदान माना जा रहा है. फिल्म को लेकर बनी चर्चा को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कई बड़े ओपनिंग रिकॉर्ड्स को चुनौती दे सकती है.

विदेशों में भी फिल्म का जलवा

फिल्म का क्रेज सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दिखाई दे रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड के लिए फिल्म ने करीब 5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 46 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है. ओपनिंग डे और प्रीव्यू शो के लिए ही करीब 2.5 मिलियन डॉलर की टिकटें बिक चुकी हैं. वहीं पूरी दुनिया में ओपनिंग वीकेंड की एडवांस बुकिंग करीब 60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इस तरह फिल्म की वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स 110 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है.

यह भी पढ़ें– Dhurandhar 2: क्या वीकेंड पर 90 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी ‘धुरंधर 2’? ट्रेड एक्सपर्ट ने जताई उम्मीद

The post Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले दिन की बुकिंग ने चौंकाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top