Dhurandhar 2 Box Office Day 1: आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज ने दुनिया भर में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. 18 मार्च को प्रीव्यू शो के बाद 19 मार्च को फिल्म देश सहित दुनियाभर में रिलीज की गई. ओपनिंग डे पर फिल्म ने हिंदी सिनेमा में कमाई के मामले में पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रचा है. ट्रेड ट्रैकर सैकिनल्क के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
जानें धुरंधर: द रिवेंज की टोटल कमाई
सैकिनल्क के अनुसार, धुरंधर: द रिवेंज ने पेड प्रिव्यूज से टोटल 43 करोड़ रुपये की कमाई की. पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 143.23 करोड़ रुपये हो गई है. सबसे ज्यादा कमाई फिल्म ने हिंदी भाषा (96.78) में किया, कन्नड़ भाषा (8 लाख रुपये) किया. इसके साथ ही मलयालम भाषा में 9 लाख, तमिल में 1.16 करोड़ और तेलुगु भाषा में 2.12 करोड़ रुपये का बिजनेस मूवी ने किया.
पुष्पा 2 का रिकॉर्ड नहीं टूटा, लेकिन हिंदी में धुरंधर 2 रही आगे
पुष्पा: द रूल ने अपने रिलीज के पहले दिन हिंदुस्तान में कुल 164.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी, जो अब तक का बड़ा रिकॉर्ड माना जाता है. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस आंकड़े को पार नहीं कर सकी, लेकिन हिंदी भाषा के कलेक्शन में इसने बाजी मार ली है. जहां पुष्पा 2 ने पहले दिन हिंदी में 70.30 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं धुरंधर 2 ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है.
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली टॉप 10 हिंदुस्तानीय फिल्में (सैकिनल्क के अनुसार)
- पुष्पा: द रूल: ₹164 करोड़
- RRR: ₹133 करोड़
- KGF चैप्टर 2: ₹116 करोड़
- धुरंधर: द रिवेंज: ₹100 करोड़
- कल्कि 2898 AD: ₹95 करोड़
- सालार: ₹91 करोड़
- आदिपुरुष: ₹87 करोड़
- देवरा: ₹83 करोड़
- जवान: ₹75 करोड़
- कुली: ₹65 करोड़
भले ही मूवी पुष्पा 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, लेकिन इसने जवान, कुली, सालार, केजीएफ 2 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने मधुर भंडारकर को किया फैन, बोले- राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार
The post Dhurandhar 2 Collection: ओपनिंग डे पर ही सुपरहिट बनी ‘धुरंधर 2’, जवान- सलार और KGF चैप्टर 2 के तोड़े रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.
