Hot News

Digital Arrest: गया के शिक्षक को तीन महीने तक किया डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बता ठगे 40 हजार रुपये

Digital Arrest: साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने तीन महीने से डिजिटल अरेस्ट कर गया जिले के एक शिक्षक से 40.62 लाख रुपये की ठगी कर ली. अपराधियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बता कर मनी लॉन्डिंग के नाम पर मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गंगहर गांव के रहनेवाले शिक्षक संजीव कुमार रविदास को निशाना बनाया और 40 लाख 62 हजार 700 रुपये की ठगी कर ली. इस मामले को लेकर पीड़ित शिक्षक संजीव कुमार रविदास ने साइबर थाने की शरण ली है. हालांकि, इस मामले को साइबर थाने की पुलिस के साथ-साथ पुलिस के वरीय अधिकारियों ने भी गंभीरता से लिया और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सीबीआई का ऑफिसर बन किया था वीडियो कॉल

पीड़ित शिक्षक संजीव कुमार रविदास ने बताया है कि संदीप दागर नाम का एक व्यक्ति सीबीआई का ऑफिसर बन कर वीडियो कॉल किया. उनसे पूछा कि कभी आपने अपना आधार नंबर किसी दूसरे व्यक्ति को दिया है. चंद पैसे के लालच में अपराधियों की मदद की है और उनके खाते से 17 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है. इसके लेकर मनी लॉन्डिंग का केस हुआ है.

साइबर अपराधी भेजते थे कागजात

साइबर अपराधी कभी हाइकोर्ट से तो कभी सुप्रीम कोर्ट से बेल कराने के नाम पर और कभी खाता वेरीफिकेशन कराने के नाम पर पैसे लेते गया. इस दौरान तीन महीने डिजिटल अरेस्ट रहे और उनके घर पर डाक के माध्यम से फर्जी एकनॉलेजेमेंट लेटर फाइनेंशियल डिपार्टमेंट दिल्ली पुलिस व रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नाम से आता था. साथ ही उसमें लिखा रहता था कि अन्य सारी वेरीफिकेशन के बाद सही रहने पर सारे रुपये वापस कर दिये जायेंगे.

Also Read: बिहार में वज्रपात से 19 की मौत, प्रदेश में 15 तक आंधी-पानी और वज्रपात के आसार, जानें कहां-कितनी हुई मौतें

The post Digital Arrest: गया के शिक्षक को तीन महीने तक किया डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बता ठगे 40 हजार रुपये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top