Hot News

Diwali 2025: इस बार दिवाली होगी और भी खास, 5 नहीं 6 दिनों तक मनाया जाएगा दीपोत्सव, नोट करें पहले दिन से आखिरी दिन की तिथि

Diwali 2025: दिवाली, जिसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है, आमतौर पर पांच दिनों तक मनाया जाता है. इस पांच दिवसीय पर्व के पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली, तीसरे दिन बड़ी दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और आखिरी यानी पांचवें दिन भाई दूज मनाया जाता है. लेकिन इस बार यह त्योहार पांच दिनों तक नहीं बल्कि 6 दिनों तक मनाया जाएगा.

धनतेरस पूजा कब मनाई जाएगी?

धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि में मनाई जाती है. इस वर्ष यह तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी.

पूजा शुभ मुहूर्त: 18 अक्टूबर को रात 07:16 बजे से लेकर रात 08:20 बजे तक रहेगा.

छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी कब पड़ रही है?

छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि में मनाई जाती है. इस साल यह तिथि 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी.

पूजा शुभ मुहूर्त: 19 अक्टूबर को शाम 05:47 बजे से लेकर रात 08:57 बजे तक रहेगा.

साल 2025 में दिवाली कब मनाई जाएगी?

दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस साल अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी.

पूजा शुभ मुहूर्त: 20 अक्टूबर को रात 07:08 बजे से लेकर रात 08:18 बजे तक रहेगा.

गोवर्धन पूजा कब मनाई जाएगी 2025 में?

गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में मनाई जाती है. वर्ष 2025 में यह तिथि 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा.

पूजा शुभ मुहूर्त: इस पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं:

पहला शुभ मुहूर्त: 22 अक्टूबर सुबह 06:26 बजे से लेकर सुबह 08:42 बजे तक.

दूसरा शुभ मुहूर्त: 22 अक्टूबर दोपहर 03:29 बजे से शाम 05:44 बजे तक.

भाई दूज इस साल कब मनाया जाएगा?

भाई दूज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि में मनाया जाता है. इस साल यह तिथि 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को समाप्त होगी.

पूजा शुभ मुहूर्त: 23 अक्टूबर को दोपहर 01:13 बजे से लेकर दोपहर 03:28 बजे तक रहेगा.

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: कल है धनतेरस, जल्दी से जान लें सोना-चांदी खरीदने और पूजा का शुभ मुहूर्त, माता की कृपा से बदल जाएगी किस्मत

यह भी पढ़ें: ये भी पढ़ेDhanteras 2025: सोने-चांदी नहीं, इस दिन धनिया खरीदने से भी घर में आती है अपार समृद्धि, जानें कैसे ये छोटा सा काम दिला सकता है बड़ा शुभफल

The post Diwali 2025: इस बार दिवाली होगी और भी खास, 5 नहीं 6 दिनों तक मनाया जाएगा दीपोत्सव, नोट करें पहले दिन से आखिरी दिन की तिथि appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top