Hot News

Diwali Special Motichoor Laddu: इस दिवाली घर पर बनाएं मोतीचूर के लड्डू, इसके स्वाद से जीतें मेहमानों और घरवालों का दिल

Diwali Special Motichoor Laddu: दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता है लोगों में त्योहार मनाने के लिए उत्साह भी बढ़ने लगता है. आप अपने आस-पास दिवाली की तैयारी होते जरूर देख रहे होंगे और अपने घर पर भी तैयारी जरूर कर रहे होंगे. किसी भी पर्व त्योहार पर घरों में मिठाई बनाई जाती है. घर पर सब के साथ मिलकर मिठाई बनाने की तैयारी में शामिल होना अच्छा लगता है. घरों में कई तरह की मिठाइयां तैयार की जाती है जिससे त्योहार का मजा दोगुना बढ़ जाता है. अगर आप भी मीठे में कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो आप मोतीचूर के लड्डू को बनाएं. 

मोतीचूर लड्डू को तैयार करने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बेसन- 1 कप
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • घी- जरूरत के अनुसार
  • चीनी- 1 कप
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • केसर- चुटकीभर
  • बादाम- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • काजू- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ

यह भी पढ़ें- Diwali Special Recipe Ideas: दिवाली को बनाएं यादगार, डिनर में ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी आइडियाज

मोतीचूर लड्डू को कैसे तैयार करें?

  • मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए आप बेसन का घोल तैयार करें. बेसन को छानकर एक बर्तन में डाल दें. इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें. 
  • अब एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें आप घी को डालें. लड्डू के लिए आपको बेसन के घोल से छोटे दाने तैयार करनी होगी इसके लिए आप स्टील की छन्नी का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर कद्दूकस का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके पास ऐसा कोई बड़ा चम्मच है जिसमें छोटे छेद हैं तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक चम्मच की मदद से घोल को छन्नी पर डालें. इस तरह से आप बेसन के छोटे दाने को तैयार कर लें. इसे अच्छे से फ्राई कर लें और सुनहरा होने पर निकाल कर अलग रख लें.
  • अब आप चाशनी को तैयार कर लें. इसके लिए एक पैन में एक कप चीनी और आधा कप पानी डालें और इसे उबाल लें. चीनी के घुलने तक आप इसे पका लें. इसमें आप इलायची पाउडर और केसर को डाल दें. इसे निकाल कर अलग रख लें.
  • फ्राई किए हुए बेसन के दाने को आप तैयार चीनी के सिरप में डालें और अच्छी तरह मिला लें. इसमें आप कटे हुए काजू और बादाम को डालकर मिला लें. इसे थोड़ी देर के लिए हल्का ठंडा होने दें. अब हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे गोल लड्डू बनाएं.

यह भी पढ़ें- Diwali Special Kesar Kalakand: सॉफ्ट, रसदार और झटपट तैयार, हर किसी के दिल को भाएगी ये लजीज मिठास

यह भी पढ़ें- Dahi Papdi Chaat Recipe For Diwali: इस दिवाली घर पर बनाएं चटपटी दही पापड़ी चाट, खाने के बाद सब पूछेंगे इसकी सीक्रेट रेसिपी

The post Diwali Special Motichoor Laddu: इस दिवाली घर पर बनाएं मोतीचूर के लड्डू, इसके स्वाद से जीतें मेहमानों और घरवालों का दिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top