Hot News

Do Deewane Seher Mein Teaser: एक शहर, दो दिल और अधूरी मोहब्बत, ‘दो दीवाने सहर में’ के टीजर में सिद्धांत-मृणाल की केमिस्ट्री ने बढ़ाई बेचैनी

Do Deewane Seher Mein Teaser: फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर आखिरकार सामने आ गया है और रिलीज होते ही यह चर्चा में आ गया है. टीजर में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी पहली ही झलक में दिल छू लेने वाली लगती है. दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं, लेकिन यह कहानी सिर्फ मुस्कुराहट और रोमांस तक नहीं है, बल्कि इसके अंदर के दर्द और अधूरेपन की भी झलक है.

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

टीजर की शुरुआत खास अंदाज में होती है. बैकग्राउंड में फिल्म घरौंदा का मशहूर गाना ‘दो दीवाने शहर में’ सुनाई देता है, जो माहौल को भावुक बना देता है. शुरुआत में सिद्धांत और मृणाल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है. कभी साथ हंसते हुए, कभी एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए, दोनों की केमिस्ट्री काफी नैचुरल लगती है. लेकिन जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, कहानी का रंग बदलने लगता है. आखिर के कुछ सेकेंड्स में यह प्यार दर्द में बदलता हुआ दिखाई देता है. करीब एक मिनट के इस टीजर में मेकर्स ने प्यार की खूबसूरती और उसके टूटने का दर्द दिखाया है.

निर्देशक ने लिखा इमोशनल कैप्शन

इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है, जिन्होंने मॉम जैसी दमदार फिल्म बनाई थी. इस फिल्म की कहानी में रिश्तों की उलझन, शहर की तन्हाई और अधूरे प्यार की कसक देखने को मिल सकती है. टीजर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखी कि ‘हर प्यार परफेक्ट नहीं होता, लेकिन फिर भी वह काफी होता है. इसी सोच के साथ यह फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाने वाली है, जो भले ही अधूरी हो, लेकिन दिल को पूरी तरह छू जाए.’

‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिनमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर, ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर और नवीन कौशिक जैसे कलाकार दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: जनवरी के तीसरे हफ्ते स्ट्रीम होंगी रोमांस, थ्रिल और साइंस की टॉप फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: ‘सिकंदर’ की नाकामी पर रश्मिका मंदाना का बड़ा बयान, कहा- ‘फिल्म बनने के समय स्क्रिप्ट बदलने लगी’

The post Do Deewane Seher Mein Teaser: एक शहर, दो दिल और अधूरी मोहब्बत, ‘दो दीवाने सहर में’ के टीजर में सिद्धांत-मृणाल की केमिस्ट्री ने बढ़ाई बेचैनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top