Hot News

Double Encounter: रातों रात गोपालगंज पुलिस का रौद्र रूप, एक के बाद एक ताबड़तोड़ किए दो एनकाउंटर

Double Encounter: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन शुरू हो गया है. पिछले दिनों से लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों के बीच अब पुलिस ने एनकाउंटर का सिलसिला शुरू कर दिया है. इसी क्रम में बड़ी समाचार गोपालगंज जिले से सामने आई है, जहां रातों रात पुलिस ने रौद्र रूप धारण किया और डबल एनकाउंटर किया. गोपालगंज पुलिस के इस एक्शन से अपराधियों के बीच खौफ पैदा हो गई है.

दो अलग-अलग जगहों पर एनकाउंटर

बता दें कि, 2 अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने एनकाउंटर किया. जिसमें 4 लोगों को गोली लगी है. पहला एनकाउंटर मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव में हुआ, जहां रंगदारी के मामले में एक युवक पर गोली चलाई गई. तो वहीं दूसरा एनकाउंटर कुचायकोट थाना क्षेत्र के चंवर इलाके में हुआ, जहां गैंगरेप के तीन बदमाशों पर फायरिंग हुई.  

रंगदारी के मामले में युवक को मारी गोली

पहले एनकाउंटर की बात करें तो, वह मीरगंज थाना के सवरेजी गांव का है. बताया जा रहा है कि, बीते 26 अप्रैल को ही मीरगंज थाना क्षेत्र के मंगलम ज्वेलर्स के व्यवसायी प्रवीण सोनी से अपरधियों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी को लेकर शिकायत पीड़ित व्यवसायी की ओर से मीरगंज थाने में दी गई. जिसके बाद सोमवार की देर रात पुलिस के सहयोग से प्रवीण सोनी 5 लाख रुपये लेकर अपराधियों को देने बताए गए ठिकाने पर मीरगंज के सवरेजी गांव के पास पहुंच गए जहां अपराधियों ने पुलिस को देखते ही गोलियों की बौछार करनी शुरू कर दी. इधर, से पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चला दी. जिसमें एक अपराधी घायल हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

गैंगरेप के आरोपियों को मारी गोली

दूसरे एनकाउंटर की बात करें तो,  गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. तो वहीं, इस दौरान भी जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से गोलियां चलाई गई. जिसके बाद गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा. पुलिस और अपराधियों के बीच इस मुठभेड़ में गैंगरेप के तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है. जिसके बाद तीनों गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं. तीनों अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Also Read: Encounter In Bihar: बिहार के गोपालगंज में एनकाउंटर, बलात्कार के तीन आरोपियों पर पुलिस ने बरसाई गोलियांhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/encounter-in-bihar-police-shot-three-accused-of-physically-abused-a-girl

The post Double Encounter: रातों रात गोपालगंज पुलिस का रौद्र रूप, एक के बाद एक ताबड़तोड़ किए दो एनकाउंटर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top