Hot News

DRDO apprentice : डीआरडीओ में अप्रेंटिस के 270 पदों पर आवेदन का मौका

DRDO apprentice : डीआरडीओ के गैस ट्रिब्यूनल रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट, राम नगर, बेंगलुरु ने ग्रेजुएट इंजीनियरिंग और ग्रेजुएट नॉन-इंजीनियरिंग अप्रेंटिस के कुल 150 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं.

कुल पद 150

ग्रेजुएट अप्रेंटिस-इंजीनियरिंग 75
ग्रेजुएट अप्रेंटिस नॉन-इंजीनियरिंग 30
डिप्लोमा अप्रेंटिस 20
आईटीआई अप्रेंटिस 25

आवश्यक योग्यता : संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी डिग्री, स्नातक डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई की योग्यता आवश्यक है.
आयु सीमा : आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर तैयार की गयी मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार एनएटीएस की ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑफलाइन भी किये जा सकते है. इसके लिए निर्धारित प्रारूप में इस पते पर आवेदन भेजें- डायरेक्टर, गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट, डीआरडीओ, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, पोस्ट बॉक्स नंबर 9302, सीवी रमन नगर, बेंगलुरु – 560 093’
अंतिम तिथि : 8 मई, 2025.

इसे भी पढ़ें : Railway recruitment 2025 : रेलवे में बनें असिस्टेंट लोको पायलट, भरे जायेंगे 9970 पद

ट्रेड अप्रेंटिस के 70 पदों पर भी है मौका

डीआरडीओ के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट, महाराष्ट्र ने ट्रेड अप्रेंटिस के 70 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. अप्रेंटिस की अवधि 12 माह है.
योग्यता : संबंधित विषय में रेगुलर आईटीआई करनेवाले आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन : 20 अप्रैल, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना है.

इसे भी पढ़ें : AAI recruitment 2025 : एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव की 309 वेकेंसी

ग्रेजुएट व डिप्लोमा अप्रेंटिस के 50 पद

डीआरडीओ के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट, महाराष्ट्र ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 32 एवं डिप्लोमा अप्रेंटिस के 18 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं.
योग्यता : संबंधित विषय में फुलटाइम इंजीनियरिंग डिग्री या ह्यूमन रिसोर्स/ डेटा एनालिटिक्स में एमबीए/ एमएससी करनेवाले ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए एवं डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त करनेवाले आवेदन के पात्र हैं.
आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 20 अप्रैल, 2025.

इसे भी पढ़ें : NLC recruitment 2025 : नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन में जूनियर ओवरमैन समेत 171 पद

ग्रेजुएट व डिप्लोमा अप्रेंटिस के 50 पद

डीआरडीओ के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट, महाराष्ट्र ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 32 एवं डिप्लोमा अप्रेंटिस के 18 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं.
योग्यता : संबंधित विषय में फुलटाइम इंजीनियरिंग डिग्री या ह्यूमन रिसोर्स/ डेटा एनालिटिक्स में एमबीए/ एमएससी करनेवाले ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए एवं डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त करनेवाले आवेदन के पात्र हैं.
आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 20 अप्रैल, 2025.

विस्तार से जानने के लिए देखें : https://drdo.gov.in/drdo/

The post DRDO apprentice : डीआरडीओ में अप्रेंटिस के 270 पदों पर आवेदन का मौका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top