Hot News

Dream 11: कभी दिल्ली में था कुक, 49 रुपए से रातोंरात करोड़पति बने सोनू की कितनी बदली जिंदगी?

Dream 11: हजारीबाग-ड्रीम 11 से रातोंरात करोड़पति बना सोनू हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी करमाटांड़ का रहनेवाला है. उसने आठवीं तक पढ़ाई की है. उसके पिता स्वर्गीय जगन्नाथ महतो थे. वह दिल्ली में कुक का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, लेकिन ड्रीम 11 से उसकी किस्मत यकायक बदल गयी और वह देखते ही देखते करोड़पति बन गया.

कभी कुक का काम करता था सोनू

एक वक्त था जब सोनू रोजी-रोजगार के लिए झारखंड के हजारीबाग जिले से दिल्ली गया और वहां कुक का काम करने लगा. सामान्य जीवन के लिए संघर्ष करता रहा और ड्रीम 11 पर किस्मत भी आजमाता रहा. एक दिन ड्रीम इलेवन ने उसकी जिंदगी बदल दी. ड्रीम 11 में एक करोड़ रुपए जीतने के बाद उसकी लाइफ पहले से काफी चेंज हो गयी है. अब वह अपने गांव में ही बिजनेस कर रहा है.

ये भी पढे़ं: Dream 11: झारखंड में ड्रीम 11 से इनकी रातोंरात चमक चुकी है किस्मत, 49 रुपए से बन गए करोड़पति

ड्रीम 11 से पूरा हुआ शौक

सोनू ने बताया कि पैसे से वह अपना शौक पूरा कर रहा है. कैमरे से उसे काफी लगाव था और कैमरामैन के रूप में काम करना चाहता था. ड्रीम 11 से करोड़पति बनने के बाद उस पैसे से उसने कैमरा लिया. अब कैमरामैन के रूप में काम कर रहा है.

ये भी पढे़ं: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति

2023 में करोड़पति बना था सोनू

दिसंबर 2023 में हिंदुस्तान-पाकिस्तान मैच में उसने ड्रीम 11 पर कुल चार टीमें बनायी थीं. इसी में एक टीम टैली बोर्ड में टॉप पर रही. इसमें इनाम की राशि एक करोड़ रुपए थी. जीत के साथ सोनू करोड़पति बन गया था.

ये भी पढे़ं: Dream 11: झारखंड के एक ड्राइवर की रातोंरात चमक उठी थी किस्मत, 49 रुपए से बन गया था करोड़पति

ये भी पढे़ं: Dream 11: झारखंड के 5 युवकों की रातोंरात लगी लौटरी, 49 रुपए से बन गए करोड़पति, कैसे चमकी किस्मत?

ये भी पढे़ं: Dream 11 : झारखंड में दर्जी की ही रातोंरात नहीं चमकी किस्मत, आठवीं पास से लेकर ये बन चुके हैं करोड़पति

The post Dream 11: कभी दिल्ली में था कुक, 49 रुपए से रातोंरात करोड़पति बने सोनू की कितनी बदली जिंदगी? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top