Hot News

Dry Hair Treatment: रूखे-बेजान बाल होंगे चमकदार, फ्लैक्स सीड्स मास्क से जानिए घर पर हेयर बोटॉक्स ट्रिक

Dry Hair Treatment: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के कारण बालों का रूखापन. झड़ना और चमक खो जाना आम समस्या बन गई है. महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और सलून ट्रीटमेंट हर किसी के बस की बात नहीं होती. ऊपर से इनमें मौजूद केमिकल्स बालों को और नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में एक नेचुरल और असरदार उपाय की जरूरत होती है. जो बालों को भीतर से पोषण दे और बिना किसी साइड इफेक्ट के उन्हें मजबूत, मुलायम और चमकदार बनाए. फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी का हेयर मास्क आजकल बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसे हेयर बोटॉक्स ट्रिक के रूप में भी जाना जाता है. आइए जानें इस मास्क को कैसे बनाएं और इसका सही तरीका क्या है.

Dry Hair Treatment: हेयर बोटॉक्स ट्रिक

  1. इस मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच अलसी के बीज और 1 कप पानी लें. इसे धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक उबालें जब तक यह जेल जैसा गाढ़ा न हो जाए. फिर इसे छानकर ठंडा कर लें.
  2. ठंडा जेल तैयार होने के बाद, आप इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और कुछ बूंदें नारियल तेल की मिला सकते हैं. इससे बालों को और भी अच्छी नमी मिलेगी.
  3. अब इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छी तरह लगाएं. इसे 30 से 40 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें.
  4. इस मास्क का हफ्ते में 1 या 2 बार इस्तेमाल करें. यह बालों में नमी बनाए रखेगा. दोमुंहे बालों की समस्या कम करेगा और बालों को सिल्की तथा चमकदार बनाएगा.
  5. यह तरीका बिलकुल नेचुरल है. यह सस्ता भी है और बिना केमिकल के बालों को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें हेल्दी बनाता है.

ये भी पढ़ें: Hair Jewelry Trend: बालों की ये शाही ज्वेलरी लुक को बना देगी ग्लैमरस, देखें डिजाइंस

ये भी पढ़ें: Benefits of Sleeping Early: छोटा सा बदलाव, बड़ा असर, रात को जल्दी सोने से मिलते हैं ये फायदे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Dry Hair Treatment: रूखे-बेजान बाल होंगे चमकदार, फ्लैक्स सीड्स मास्क से जानिए घर पर हेयर बोटॉक्स ट्रिक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top