Hot News

DU Hindu College CUTOFF 2025: डीयू के Top हिंदू काॅलेज में कितने CUET अंक पर मिलेगा एडमिशन? कटऑफ उड़ा देगी होश

DU Hindu College CUTOFF 2025 in Hindi: दिल्ली यूनिवर्सिटी का हिंदू कॉलेज, हिंदुस्तान के सबसे लोकप्रिय और टॉप रैंकिंग कॉलेजों में से एक है. हर साल हजारों छात्र यहां एडमिशन का सपना देखते हैं. अगर आप भी 2025 में हिंदू कॉलेज में ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो CUET परीक्षा में अच्छा स्कोर करना बहुत जरूरी है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हिंदू कॉलेज की CUET कटऑफ 2025 क्या हो सकती है और कैसे आप एडमिशन प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा कर सकते हैं.

हिंदू कॉलेज की CUET कटऑफ 2025?

CUET 2025 के रिजल्ट के बाद, हिंदू कॉलेज की कटऑफ जुलाई के आखिरी हफ्ते तक ugadmission.uod.ac.in पर जारी की जा सकती है. इसके तुरंत बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी CSAS UG 2025 सीट अलॉटमेंट शुरू करेगी.

DU Hindu College CUTOFF 2025: हिंदू कॉलेज के कोर्स

हिंदू कॉलेज CUET स्कोर के आधार पर कई UG कोर्सेस में एडमिशन देता है यहां कोर्स लिस्ट है-

  • BA (Hons) English
  • BA (Hons) History
  • BCom (Hons)
  • BSc (Hons) और अन्य B.A. स्पेशलाइजेशन कोर्स.

DU Hindu College CUTOFF 2025: कितनी चाहिए पर्सेंटाइल?

हिंदू कॉलेज में एडमिशन के लिए आपको कम से कम 97 पर्सेंटाइल या उससे ज्यादा स्कोर करना होगा. ये कटऑफ दूसरी DU कॉलेजों की तुलना में थोड़ी ज्यादा होती है. कटऑफ स्कोर सामान्य के लिए 950 से 960 और बाकी के लिए 900 से 910 तक हो सकता है.

यह भी पढ़ें- CUET UG 2025 Answer Key OUT: सीयूईटी यूजी आंसर-की जारी, इस समय जारी होगा रिजल्ट 

Delhi University Admission 2025

जो छात्र हिंदू कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें CSAS UG 2025 फॉर्म भरना जरूरी है, जो कि ugadmission.uod.ac.in पर उपलब्ध है. फेज 1 रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. CUET रिजल्ट के बाद फेज 2 में कॉलेज और कोर्स की चॉइस भरनी होगी.

नोट- DU Hindu College CUTOFF 2025 की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी गई है. एडमिशन लेने से पहले कैंडिडेट्स सीयूईटी रिजल्ट और संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट से अनुमान लगाएं.

The post DU Hindu College CUTOFF 2025: डीयू के Top हिंदू काॅलेज में कितने CUET अंक पर मिलेगा एडमिशन? कटऑफ उड़ा देगी होश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top