Hot News

Dude Movie: ड्रैगन फिल्म के प्रदीप रंगनाथन की नई फिल्म का पोस्टर आउट, जानें कब होगी रिलीज

Dude Movie: साउथ के एक्टर प्रदीप रंगनाथन अपनी आगामी फिल्म ‘ड्यूड’ की वजह से सुर्खियों बटोर रहे है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है. यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी. इससे पहले प्रदीप रंगनाथन ने ‘ड्रैगन’ फिल्म में अपने अभिनय से सभी को चौंका दिया था. इस फिल्म को कम बजट में बनाया गया था, जिसने कम समय में 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इस फिल्म के बाद प्रदीप साउथ के बेहतरीन एक्टर की लिस्ट में शामिल हो चुके है.

ममिता बैजू के संग प्रदीप आयेंगे नजर

दो दिनों पहले प्रदीप रंगनाथन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘ड्यूड’ का पहला पोस्टर शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, #PR04 है, #DUDE. फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दिवाली 2025 पर बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. प्रतिभाशाली @keerthiswarann की ओर से लिखित और निर्देशित, जिसका @mythriofficial ने निर्माण किया है. इसके बाद रविवार को उन्होंने एक नए पोस्टर को शेयर किया, जिसमें वह शर्टलेस और एक्ट्रेस ममिता बैजू के साथ नजर आ रहे है.

दो फिल्मों के साथ होगी जबरदस्त टक्कर

फिल्म के पोस्टर से लगता है कि यह रोमांस, बदला और ड्रामा से भरी है, जो युवाओं को अपनी ओर खींचने के लिए तैयार है. मैथ्री मूवीज की यह तमिल ने दूसरी फिल्म है. फिल्म में प्रदीप रंगनाथन, ममिता बैजू के साथ आर. सरतकुमार, हृदु हारून, रोहिणी और ड्रविड़ सेल्वम जैसे कई कलाकार शामिल है. दीवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को एक्टर सूर्या की आने वाली फिल्म और ध्रुव विक्रम की बाइसन के साथ टक्कर मिल सकती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस रोमांचक जंग में कौन कितने करोड़ का कलेक्शन करती है.

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan Upcoming Movies: रोमांटिक फिल्म के बाद फौजी बन देश की सेवा करेंगे वरुण धवन, देखें पूरी लिस्ट

The post Dude Movie: ड्रैगन फिल्म के प्रदीप रंगनाथन की नई फिल्म का पोस्टर आउट, जानें कब होगी रिलीज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top