नया विचार समस्तीपुर– वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता और अर्थशास्त्र विभाग के डा विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पृथ्वी दिवस मनाया गया। वर्ष 2024 में इसकी थीम है- आवर प्लैनेट आवर अर्थ यानी हमारा ग्रह हमारी पृथ्वी । इस थीम का उद्देश्य लोगों, संगठनों और देशों की प्रशासन को क्षय होने वाले ऊर्जा स्रोतों को दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्रोतों में बदलने और एक टिकाऊ भविष्य की नींव रखने के लिए प्रेरित करना है। थीम के माध्यम से यह लक्ष्य निर्धारित करना है कि 2030 तक दुनिया भर में उत्पादित अक्षय ऊर्जा की मात्रा को तीन गुना करना है जिसमें भूतापीय जल विद्युत, ज्वारीय, पवन और सौर ऊर्जा जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा ने कहा कि इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को एक साथ आने की जरूरत है। हम मानव को ऐसा कोई काम नही करना चाहिए जिसे पृथ्वी को नुकसान हो। डा विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह जहां जीवन यापन है। डॉ मृत्युंजय कुमार ठाकुर ने कहा कि पृथ्वी हम सब की माता और हम सब लोग उसके पुत्र समान है। इसकी रक्षा करना हम सबका परम कर्त्तव्य है।
डॉ स्मिता कुमारी ने कहा कि रिसाइकिल, रियुज की भी एक सीमा है। हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण रूपेण प्रतिबंध लगा देना चाहिए। डॉ कुमारी अनु ने पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ अपूर्वा मुले ने किया। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर और भाषण के माध्यम से जागरूक किया। मौके पर डॉ रिंकी कुमारी, डॉ सुमन कुमारी, डॉ संगीता, डॉ मृत्युंजय कुमार ठाकुर, डॉ अपूर्वा मुले, डॉ स्मिता कुमारी, डॉ मोनी शर्मा, डॉ सुरेश साह आदि सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी और अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।